Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा

Updated on Wednesday, December 20, 2023 19:40 PM IST

चंडीगढ़। तीन राज्यों में हार के बाद अब कांग्रेस के सुर बदलने लगे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अगर इनेलो को आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा बनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी और वह इसका विरोध नहीं करेंगे।
(SUBHEAD)
बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि यदि इनेलो को आइएनडीआइए गठबंधन का हिस्सा बनाया जाता है तो उन्हें इस पर कोई ऐतराज नहीं है। आम आदमी पार्टी को सीटों के बंटवारे से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि फिलहाल कांग्रेस राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने बूते चुनाव लडऩे में सक्षम है। जब सीटों के बंटवारे की बात आएगी, टेबल पर बैठा जाएगा, अंतिम फैसला तब किया जाएगा।
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान समेत करीब एक दर्जन विधायकों के साथ मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2024 प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने के आरोप लगाए। हुड्डा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता पर हाथ रखकर कसम खाई है। सदन में झूठ नहीं बोला जाता। जो व्यक्ति सच्चा होता है, उसे कसम खाने की जरूरत नहीं होती। यदि उनकी कसम को सही मान भी लिया जाए तो कसम खाने से पूर्व राज्य में सरकारी नौकरियों में जितने भ्रष्टाचार हुए, उन पर सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है, मुख्यमंत्री को यह भी स्पष्ट करना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के पक्ष में रही है, लेकिन भाजपा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्तियां आरंभ कर स्वयं ठेकेदारी संभाल ली है। इन नौकरियों में न प्रमोशन है, न आरक्षण है, न पूरा वेतन है और न ही रिटायरमेंट है। एक साल की नौकरी के बाद सबको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। हुड्डा ने नीति आयोग द्वारा राज्य में नौ प्रतिशत और सीएमआइ की रिपोर्ट में 30 प्रतिशत बेरोजगारी होने का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बेरोजगारी दर मात्र 2.9 प्रतिशत थी। नेशनल स्तर पर यह चार प्रतिशत है।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X