Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर

Updated on Wednesday, December 13, 2023 17:59 PM IST

चंडीगढ़। अमृतपान करने वाला कोई निहंग अगर सनातन धर्म की बातें करता हुआ मिले तो यह देखने व सुनने में आश्चर्यचकित करने वाला लगता है। यह निहंग जितना सिख धर्म के प्रति आस्थावना है उतनी ही श्रद्धा सनातन धर्म में भी है। चंडीगढ़ के सैक्टर-47 में रहने वाले जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह मूल रूप से पंजाब के जिला रोपड़ के गांव रसूलपुर के रहने वाले हैं।

(SUBHEAD)
बाबा हरजीत सिंह ही नहीं बल्कि उनके पूर्वजों की भी भगवान राम के प्रति सच्ची श्रद्धा व आस्था रही है। इतना ही नहीं राम मंदिर को लेकर पहली बार अयोध्या में 30 नवंबर 1858 को सिखों के विरूद्ध हुई। यह पहला मौका था जब निहंगों ने बाबरी मस्जिद पर कब्जा करके यहां हवन किया था। एफआईआर में बकायदा यह बात लिखी गई है कि निहंग सिख, बाबरी ढांचे में घुस गए,राम नाम के साथ हवन कर रहे हैं। इस केस में अन्यों के अलावा निहंगा बाबा फकीर सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। जत्थेदार हरजीत सिंह बाबा फकीर सिंह की आठवीं पीढ़ी के वंशज हैं।
उन्होंने बताया कि आज सिख पंथ को हिन्दू धर्म से अलग करके देखने वाले कट्टरपंथियों को जानना चाहिए कि राम मंदिर के लिए पहली एफआईआर हिन्दुओं के विरूद्ध नहीं सिखों के विरूद्ध हुई थी। क्योंकि सिख सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति के अभिन्न अंग व धर्म रक्षक योद्धा हैं।
जत्थेदार हरजीत सिंह ने कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल के साथ संबंध नहीं है। वह केवल सनातन परंपराओं के वाहक हैं। निहंगों तथा सनातन विचारधारा के बीच तालमेल बिठाते समय उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। क्योंकि एक तरफ उन्होंने अमृतपान किया हुआ है तो दूसरी तरफ गले में रूद्राक्ष की माला भी पहली हुई है।

वह जितना गुरुग्रंथ साहिब के बारे में बोलते हैं उतना ही रामायण व गीता के बारे में भी बात करते हैं। जत्थेदार हरजीत सिंह भगवान राम के गर्भ गृह में स्थापना को लेकर खासे उत्साहित हैं। वह कई बार अयोध्या भी जा चुके हैं। अब उन्होंने राम मंदिर न्यास समिति से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को मूर्ति स्थापना के अवसर पर उन्हें अयोध्या में लंगर लगाने की इजाजत दी जाए।
जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने कहा कि उनके पूर्वज बाबा फकीर सिंह ने मुस्लिमों से मंदिर को आजाद करवाने के लिए सबसे पहले मोर्चा लगाया था। बाबा फकीर सिंह उस समय हवन करने वाले निहंगों में शामिल थे। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई और उन्होंने कई यातनाएं भी सही। बाबा फकीर सिंह व उनके परिवार को आजतक उचित मान सम्मान नहीं मिला।
उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके कुल से आठवें वंशज जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर अयोध्या में लंगर लगाकर फिर पहल करने जा रहे हैं। बाबा हरजीत सिंह ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते सनातन परंपरा का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ रामलला विराजमान हो रहे हैं तो इसके लिए कुर्बानी करने वालों का नाम भी सुनहरी अक्षरों में लिखा जाए। जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह ने कहा कि जब भी देश व धर्म को जरूरत पड़ेगी तो वह तथा उनका परिवार कभी पीछे नहीं हटेंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X