Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

राजस्थान सरकार ने दाती महाराज से मांगा तालाबों की खुदाई में सहयोग

Updated on Sunday, June 16, 2024 18:30 PM IST

पाली। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि देश के निर्माण में संतों की अहम भूमिका होती है। संतों के एक आह्वान पर समाज सुधार की जो मुहिम आरंभ होती है, वह अनवरत चलती रहती है। दिलावर ने कहा कि जो काम राज्य सरकारें नहीं कर सकती, वह काम संत समाज अपने एक आह्वान पर कर सकते हैं। इसलिए समाज सुधार के कार्यों में संतों की भूमिका को कभी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

(SUBHEAD)

मदन दिलावर पाली स्थित श्रीशनिधाम मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने महामंडलेश्वर संत शिरोमणि दाती जी महाराज के सानिध्य में चल रही नंदीशाला और गोशाला का अवलोकन किया। दाती महाराज ने राजस्थान और दिल्ली में स्वयं के प्रयासों से गोशालाओं का निर्माण करा रखा है, जिसमें हजारों गोवंश रहता है। इन गोशालाओं व नंदीशालाओं में गोवंश के संरक्षण के साथ-साथ उनके ईलाज की भी समुचित व्यवस्था रहती है। शिक्षा एवं पंचायत मंत्री ने पाली में गायों के उपचार के लिए अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा को देखकर बेहद प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन काल में गायों के ईलाज के लिए ऐसी एंबुलेंस आज तक नहीं देखी। यह बेहद अद्भुत है।

(MOREPIC1)    

कैबिनेट मंत्री को आशीर्वाद देते हुए दाती महाराज ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गौमाता के साथ ही देश और समाज की सेवा करने का पुण्य अवसर मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के साथ चर्चा करते हुए दाती महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं श्रीशनिधाम ट्रस्ट विगत काफी वर्षों से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहा है। श्रीशनिधाम ट्रस्ट विगत वर्षों से सरकार के साथ मिलकर जल संरक्षण के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहा था। एक बार पुनः राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं श्रीशनिधाम ट्रस्ट कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के निवेदन पर राजस्थान सरकार के साथ मिलकर पूरे पाली जिले के साथ ही राजस्थान भर में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण व  तालाब सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को पुन एक मिशन के रूप में चालू करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं शनिधाम ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे पशु प्राणी और मानव हित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका में सहयोगी के रूप में रहेगी। राज्य सरकार राष्ट्रीय संत सेवा गौ कल्याण परिषद एवं श्रीशनिधाम ट्रस्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह पेड़ लगाने के कार्य को पूरी मजबूती से करेगी।

शिक्षा एवं पंचायत राज्य मंत्री ने कहा कि इस समय पूरे देश में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में पानी की बहुत किल्लत है। तालाबों की खुदाई और जल संरक्षण की जब भी राज्य में जरूरत पड़ी, दाती जी महाराज और उनकी टीम ने आगे बढ़कर निस्वार्थ काम किए। उन्होंने दाती महाराज से आह्वान किया कि राज्य सरकार के तालाबों की खुदाई और जल संरक्षण के कार्यों में वह आगे भी भागीदारी बनें, ताकि उनके कार्यों से पूरा प्रदेश और जन-जन लाभान्वित हो सके।

स्वामी निजस्वरूपानंद जी महाराज (दाती जी) ने सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर पंचायत एवं शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रीशनिधाम असोला-फतेहपुर (दिल्ली) के मीडिया संचालक अशोक कुमार ने बताया कि राजस्थान में तालाबों की खुदाई, जल संरक्षण, गरीब व जरूरतमंद कन्याओं के विवाह तथा गरीब व असहाय बच्चों खासकर लड़कियों की पढा़ई के लिए शनिधाम के कार्य अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि संत समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को पहले से अधिक गति प्रदान करने का काम करेगा।

बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार दायित्व ग्रहण समारोह में पूरे देश से संत समाज की ओर से दाती जी महाराज ने भागीदारी कर उन्हें समाज सेवा व देश को आगे बढ़ाने वाले कार्यों में सफल होने का आशीर्वाद दिया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दिलावर ने राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं श्री शनिधाम द्वारा रोड एक्सीडेंट और बीमार गौमातों के लिए लाई गई अत्याधुनिक तकनीकी की गो एंबुलेंस का अवलोकन कर गौसेवा के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर महंत श्रद्धापुरी, महंत दयापुरी, समाजसेवी सोहन चंदेल, पंडित अतुल, दीदी शिवानी, मनीष गाड़ी, मदनसिंह इंदा, मुरली गहलोत, रमेश भानावत, पूरन आर्य, साहिल डांगी, अशोक डाकलिया, भैराराम, दिनेश सोलंकी, रमेश, गोपाल सहचा, प्रकाश, रमेश टोकला, कानसिंह, रामलाल पंवार सहित लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X