कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के आयात पर अमेरिका के व्यापक टैरिफ के खिलाफ लड़ने की कसम खाई है। उन्होंने इसे ट्रेड वॉर कहा है जो सबसे पहले और सबसे ज्यादा अमेरिकी परिवारों को नुकसान पहुंचाएगा।
अत्याधुनिक काल में सबसे बड़े ट्रेड वॉर की शुरुआत मंगलवार को तकरीबन हो गई है। अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा पर अमल करते हुए मंगलवार को कनाडा, मैक्सिको और चीन से आयात होने वाले कई उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क द्वारा वैश्विक अपडेट में कश्मीर और मणिपुर का उल्लेख किए जाने पर, इनकी टिप्पणियों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। इस अपडेट पर चिंता जताते हुए कहा है कि इसमें परिस्थितियों को मनमाने ढंग से चुना गया है।
हाल के दिनों में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस कड़ी में आज यानी मंगलवार से इसकी शुरूआत हो रही है। अमेरिका आज से कनाडा और मेक्सिको पर तगड़ा टैरिफ लगाने जा रहा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का अमेरिका दौरा काफी विवादास्पद रहा। ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीद जुबानी जंग की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
ब्रिटेन में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं। इस बीच ब्रिटेन के प्राइवेसी वॉचडाग, सूचना आयुक्त कार्यालय ने इस बात की जांच शुरू की कि टिकटॉक, रेडिट और ऑनलाइन इमेज शेयरिंग वेबसाइट Imgur बच्चों की प्राइवेसी की सुरक्षा कैसे करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सला वोन लेयेन ने दोनों पक्षों के बीच कारोबार एवं आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को लेकर जारी किंतु-परंतु को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। दोनों नेताओं ने इस बारे में प्रतिबद्धता जताते हुए अपने संबंधित मंत्रालयों को निर्देश दिया कि दोनों पक्षों के हितों के मुताबिक भारत-ईयू व्यापार समझौते पर इस वर्ष के अंत तक मुहर लगाई जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच वाशिंगटन डीसी स्थित ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। बात इतनी बिगड़ गई कि ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से जाने को कह दिया।