Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ट्रंप का कनाडा को अल्टीमेटम, फाइव आईज से बाहर करने की तैयारी

Updated on Wednesday, February 26, 2025 11:09 AM IST

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। अब ट्रंप की नजर कनाडा पर है, और यही कारण है शायद दोनों देशों के बीच खटास बढ़ती जा रही है। ट्रंप की तरफ से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को सार्वजनिक रूप से 'गवर्नर ट्रूडो' कहकर ट्रोल करने के कुछ ही घंटों बाद कनाडा को एक और झटका लगा।

जब खबर आई कि ट्रंप के टॉप सहयोगी ने कनाडा को फाइव आईज खुफिया नेटवर्क से बाहर करने का प्रस्ताव दिया है। फाइव आईज खुफिया नेटवर्क सबसे करीबी और सबसे सफल खुफिया गठबंधनों में से एक है, जिसमें ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं।

ट्रंप के सलाहकार ने दिया बयान

हालांकि इसको लेकर अभी ट्रंप की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। यह प्रस्ताव कथित तौर पर ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो की ओर से आया है, जो कनाडा को अमेरिका में विलय के लिए राजी करने के लिए दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

हालांकि नवारो ने बाद में रिपोर्ट का खंडन करते हुए इसे बकवास कहा, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि वाशिंगटन कनाडा के खिलाफ उग्र है, उस पर दशकों से अमेरिका का दोहन करने का आरोप लगा रहा है।

क्या है फाइव आइज का उद्देश्य?

  • फाइव आइज एक खुफिया-साझेदारी गठबंधन है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
  • इसकी शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी, जब 1946 में यूके-यूएसए समझौते के तहत अमेरिका और ब्रिटेन ने खुफिया जानकारी साझा करने की नींव रखी थी।
  • बाद में 1948 में कनाडा और 1956 में ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड इसमें शामिल हुए।
  • यह गठबंधन संकेत खुफिया पर केंद्रित है और सदस्य देशों के बीच संवेदनशील जानकारी का आदान-प्रदान करता है।
  • इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और वैश्विक निगरानी में सहयोग करना है।

क्या करेगा कनाडा?

ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के तहत अब अमेरिका उन्हीं देशों को महत्व देना चाहता है, जो उसके नीतियों का समर्थन करते हैं। अब ऐसे में सवाल ये है कि कनाडा इस दबाव के चलते अमेरिका के आगे झुक जाएगा या फिर उसके खिलाफ खड़े होगा।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X