Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

'हम नहीं छोड़ेंगे', बसों में सीरियल धमाकों के बाद भड़का इजरायल

Updated on Friday, February 21, 2025 10:37 AM IST

यरूशलम। तीन बसों में सीरियल धमाकों से पूरे इजरायल में हड़कंप मच गया। इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सेना को वेस्ट बैंक में शरणार्थी शिविरों में छापे मारने का आदेश दिया है। इजरायल को शक है कि यहां आतंकी छिपे हो सकते हैं।

रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि फलस्तीनी आतंकवादी संगठनों ने इजरायल में नागरिक आबादी के खिलाफ गुश दान क्षेत्र में हमलों की कोशिश की। मैंने आईडीएफ को तुलकरम, यहूदिया और सामरिया के सभी शरणार्थी शिविरों में अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।

धमाकों में कोई घायल नहीं

उधर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को तेल अवीव के करीब बसों में बम धमाकों के बाद वेस्ट बैंक में गहन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया। बसों में धमाकों को पीएम कार्यालय ने एक संदिग्ध आतंकवादी हमला कहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक धमाकों में किसी के घायल होने की अभी तक खबर नहीं है।

कस्साम ब्रिगेड ने जारी किया बयान

अभी तक किसी भी संगठन ने धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि कस्साम ब्रिगेड ने हमले की तारीफ करते एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि शहीदों का बदला तब तक नहीं भुलाया जाएगा, जब तक कि कब्जा करने वाला हमारी जमीन पर मौजूद है।

हम आतंकियों का पीछा करेंगे: काट्ज

इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि धमाकों के जिम्मेदार लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम आतंकवादियों का लगातार पीछा करेंगे और आतंकी ढांचे को तबाह करेंगे।

जांच में जुटी शिन बेट

हमारे छापे तुलकरम और वेस्ट बैंक के सभी शरणार्थी शिविरों पर केंद्रित होंगे। इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने खबर दी है कि शिन बेट इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोटक उपकरण लगाने वाले लोग तुलकरम से आए थे या नहीं, क्योंकि एक उपकरण पर लगे स्टिकर से पता चलता है कि यह हमला इजरायल के छापों का बदला है।

पूरे देश में सार्वजनिक परिवहन ठप

इजरायल की पुलिस के मुताबिक कुछ ही मिनटों में तीन बसों में तेज धमाके हुए। वहीं दो अन्य बसों में विस्फोटक उपकरण मिले। गनीमत रही कि ये बसें खाली थीं। इसके बाद जांच के उद्देश्य से पूरे इजरायल में बसों, ट्रेनों और तेल अवीव की लाइट रेल समेत सार्वजनिक परिवहन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X