Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच वाशिंगटन डीसी स्थित ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात

Updated on Saturday, March 01, 2025 10:56 AM IST

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच वाशिंगटन डीसी स्थित ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। बात इतनी बिगड़ गई कि ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से जाने को कह दिया।

इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना लौट गए। उन्होंने ट्रंप के साथ पहले से ही तय प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा भी नहीं लिया। मगर उससे पहले ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान एक मीडियाकर्मी ने जेलेंस्की से एक दिलचस्प सवाल पूछा।

क्या आपके पास सूट है?

रियल अमेरिकाज वॉयस के चीफ व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट ब्रायन ग्लेन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से पूछा कि आप सूट क्यों नहीं पहनते हैं? क्या आपके पास सूट है। अमेरिका के बहुत से लोगों को लगता है कि आप अपने पद की गरिमा का सम्मान नहीं करते हैं। सवाल के जवाब में जेलेंस्की ने कहा कि मैं युद्ध खत्म होने के बाद सूट पहनूंगा। शायद आपकी तरह। हो सकता है कि इससे बेहतर भी। शायद इससे कुछ सस्ता। हम देखेंगे।

जेलेंस्की ने माफी मांगने से किया माना

डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन पर लगातार युद्ध विराम का दबाव बनाने में जुटे हैं। इसी मुद्दे पर अमेरिका और यूक्रेन के बीच बातचीत बेनतीजा रही। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगने से मना कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम दोनों देशों के लिए अच्छा नहीं है।

मैंने कुछ बुरा नहीं किया: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका अपना समर्थन वापस ले लेता है तो रूस से यूक्रेन का बचाव करना मुश्किल होगा। उन्होंने इस पर खेद जताया कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ टकराव को टेलीविजन पर दिखाया गया। जब उनसे पूछा गया कि आपको ट्रंप से माफी मांगनी चाहिए तो उन्होंने कहा नहीं। मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैं अमेरिकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे भरोसा है कि मैंने कुछ बुरा नहीं किया।

हमारे पक्ष में रहे ट्रंप

जेलेंस्की ने कहा कि हम अमेरिका के साथ मजबूत संबंध चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बहुत करीबी हैं। इस पर जेलेंस्की ने कहा कि मैं चाहता हूं कि वह (ट्रंप) मध्य में रहे। वह हमारे पक्ष में रहे। जब उनसे पूछा गया कि ताजा विवाद के बाद क्या ट्रंप के साथ उनके रिश्ते को बचाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X