Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

भारत में टेस्ला ने 13 पदों पर निकाली वैकेंसी, मोदी से मिलने के बाद मस्क ने तेज की कवायद

Updated on Tuesday, February 18, 2025 10:31 AM IST

नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में अपना कारोबार शुरू करेगी। पिछले साल दिसंबर में खबर आई कि कंपनी दिल्ली में जगह की तलाश में जुटी है। जहां वह अपना शोरूम खोलने की योजना बना रही है। मगर अब पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क की कंपनी ने भारत में भर्ती शुरू कर दी है।

13 पदों पर निकाली भर्ती

टेस्ला ने भर्ती से जुड़ा एक विज्ञापन अपने लिंक्डइन पेज पर साझा किया। कंपनी को कस्टमर फेसिंग और बैंक एंड समेत 13 पदों पर उम्मीदवारों की तलाश है। दिल्ली और मुंबई में टेस्ला को 5-5 लोगों की जरूरत है। ये भर्ती सलाहकार और सर्विस तकनीशियन के पद होगी। वहीं कस्टमर इंगेजमेंट मैनेजर और डिलीवरी ऑपरेशन स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती सिर्फ मुंबई के लिए है।

फैक्ट्री के लिए जगह की तलाश

टेस्ला भारत में अपना प्लांट भी लगाएगी। कंपनी जमीन की तलाश में जुटी है। कंपनी की कोशिश है कि ऑटोमोटिव हब वाले प्रदेशों में प्लांट की स्थापना की जाए। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु पर उसकी प्राथमिकता में है। माना जा रहा है कि टेस्ला भारत में बनने वाले इस संयंत्र पर तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी। माना जा रहा है कि टेस्ला भारत में 20 लाख रुपये की कीमत वाली अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाएगाी। कुछ समय पहले खबरें यह भी आईं कि पुणे में कंपनी ने एक ऑफिस भी खोला है।

शोरूम की भी तलाश जारी

एलन मस्क की कंपनी दिल्ली और आसपास जगह की तलाश करने में जुटी है। यहां कंपनी अपना शोरूम खोलने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएलएफ और टेस्ला के बीच बातचीत भी चल रही है। कंपनी दिल्ली के आसपास कंज्यूमर एक्सपीरियंस सेंटर बनाएगी। इसके लिए उसे 3,000 से 5,000 वर्ग फीट जगह की तलाश है। टेस्ला को डिलीवरी और सर्विस ऑपरेशंस के लिए इससे 3 गुना बड़ी जगह भी चाहिए।

भारत सरकार ने टैरिफ घटाया

भारत में टेस्ला के कारोबार शुरू करने की खबरें कई सालों से आ रही थीं। मगर अब एलन मस्क ने सक्रियता दिखाई है। हाल ही में पीएम मोदी ने अमेरिका में एलन मस्क से मुलाकात भी की थी। भारत में अधिक टैरिफ की वजह से टेस्ला ने दूरी बना रखी थी। मगर अब सरकार ने 40000 अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत कारों पर मूल सीमा शुल्क को 110 से घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X