Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

अमेरिका द्वारा एक्शन से ढीला पड़ा कनाडा, 7 आपराधिक संगठनों को आतंकवादी सूची में डाला

Updated on Friday, February 21, 2025 10:37 AM IST

ओटावा। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डेविड मैकगिंटी ने गुरुवार को कहा कि उनके देश ने सात अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों को आतंकवादी संस्था की सूची में डाल दिया है। यह घोषणा अमेरिका द्वारा ट्रेन डी अरागुआ, सिनालोआ कार्टेल और ड्रग्स की तस्करी से जुड़े अन्य संगठनों को वैश्विक आतंकवादी संगठनों के रूप में नामित करने के एक दिन बाद की गई है।

नशा, मानव और बंदूक तस्करी में लिप्त

डेविड मैकगिंटी ने ओटावा में संवाददाताओं को बताया कि ये सूचीबद्ध संस्थाएं संगठित आपराधिक समूह हैं। ये संगठन अत्यधिक हिंसक तरीकों का उपयोग करके स्थानीय आबादी में भय फैलाते हैं। ये मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अवैध बंदूकों की तस्करी के लिए जाने जाते हैं।

फेंटानाइल को अमेरिका जाने से रोकेंगे: कनाडा

मंत्री ने कहा कि हम जो उपाय कर रहे हैं, वे फेंटानाइल (दर्दनाशक दवा) को सड़कों से दूर रखेंगे और उसे अमेरिका जाने से रोकेंगे।

ट्रूडो ने की थी घोषणा

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने तीन फरवरी को कहा था कि कनाडा आपराधिक संगठनों को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करेगा, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी टैरिफ से 30 दिन की छूट की घोषणा की थी। सार्वजनिक डेटा से पता चलता है कि अमेरिका में जब्त किए गए सभी फेंटेनाइल का 0.2% कनाडा की सीमा से आता है, जबकि अधिकांश मेक्सिको के साथ अमेरिका की दक्षिणी सीमा से आता है।

मनी लॉन्ड्रिंग पर भी कसी जाएगी नकेल

अन्य सूचीबद्ध संस्थाएं कार्टेल डेल गोल्फो, ला फैमिलिया मिचोआकाना, कार्टेल्स यूनिडोस और कार्टेल डे जलिस्को नुएवा जेनरेशन हैं। नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग पर अंकुश लगाने के लिए वित्त विभाग ने गुरुवार शाम को कानून प्रवर्तन, ओटावा और कनाडा के बड़े बैंकों के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत मनी लॉन्ड्रिंग और संगठित अपराध की खुफिया जानकारी साझा करने की अनुमति रहेगी।

मैक्सिको भी लेगा एक्शन

कनाडा के नवनियुक्त फेंटेनाइल जार केविन ब्रोसेउ ने बुधवार को पहली बैठक शुरू की। इसमें बड़े बैंकों के मुख्य मनी लॉन्ड्रिंग अधिकारी और राष्ट्रीय पुलिस बल के अधिकारी शामिल हैं। मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका द्वारा आतंकवादी सूची में शामिल किए जाने के बाद वह मैक्सिको की राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के उद्देश्य से एक संवैधानिक सुधार का प्रस्ताव देंगी।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X