Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

चीन के जहाजों से भारी शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है अमेरिका

Updated on Friday, February 28, 2025 10:57 AM IST

नई दिल्ली। चीन के उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अब अमेरिका अपने बंदरगाह पर आने वाले चीन के जहाजों से भारी शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है। शुल्क के दायरे में चीन में बने जहाज भी आएंगे, चाहे वह किसी भी देश का सामान लेकर अमेरिका में आए हों। अगर ऐसा होता है तो भारत को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि भारतीय निर्यातक अपने उत्पाद अमेरिका भेजने के लिए चीन में बने जहाजों पर निर्भर हैं।

10 लाख डॉलर तक शुल्क वसूलेगा अमेरिका

अमेरिका ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत चीन की शिपिंग कंपनियों और चीन के शिपयार्ड में बने जहाजों से 10 लाख डॉलर शुल्क वसूला जाएगा। यूएस लेबर यूनियंस की मांग पर यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) ने पिछले वर्ष मार्च में चीन के जहाजों और वहां की सामुद्रिक व्यवस्थाओं की जांच की थी। इसके बाद ही चीनी जहाजों से भारी शुल्क वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

भारत पर कैसे पड़ेगा असर

अगर अमेरिका इस प्रस्ताव को लागू करता है तो इससे भारत के विदेशी व्यापार पर भी असर हो सकता है क्योंकि भारतीय निर्यात काफी हद तक विदेशी जहाजों पर निर्भर है। अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहाजरानी कंपनियां इसका बोझ उत्पाद भेजने वालों पर डाल सकती हैं। दुनिया अभी स्वेज नहर संकट से उबरी ही है और उसके सामने एक और संकट खड़ा हो गया है।

चीन का दबदबा

1999 में वैश्विक जहाज निर्माण बाजार में चीन की हिस्सेदारी सिर्फ पांच प्रतिशत थी, जो 2023 में बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई। जनवरी 2024 में कमर्शियल व‌र्ल्ड फ्लीट में चीन की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत से अधिक थी। शिपिंग कंटेनर्स के उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 95 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि वैश्विक जहाजरानी उद्योग में चीन की क्या हैसियत है।

भारत का निर्यात बढ़ा

अमेरिका में बहुत कम बन रहे हैं जहाज 5 जहाज सालाना बना रहा है अमेरिका 70 जहाज बनाता था सालाना 1975 में अमेरिका को भारत का निर्यात 77.5 अरब डॉलर हो गया अमेरिका को भारत का निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में 10.3 प्रतिशत की दर से सालाना बढ़ा है भारत का निर्यात पिछले तीन दशक में।

चीन से आयातित सामान पर टैरिफ दोगुना करेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चार मार्च से कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने जा रहे हैं। जबकि चीन पर टैरिफ को दोगुना करेंगे। उन्होंने बुधवार को कहा कि कनाडा और मेक्सिको से आयातित सामान पर मंगलवार से टैरिफ प्रभावी हो जाएगा। इसी दिन से चीन से आयातित सामान पर टैरिफ को दस प्रतिशत से बढ़ाकर दोगुना कर दिया जाएगा। यूरोपीय संघ (ईयू) से कार और अन्य उत्पादों के आयात पर 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाने की तैयारी है।

अमेरिका में फेंटानाइल जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही

ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में फेंटानाइल जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। यह अस्वीकार्य स्तर पर पहुंच चुकी है। टैरिफ से दूसरे देश इस तस्करी पर लगाम लगाने के लिए मजबूर होंगे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X