Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

अमेरिका ने जो फैसला लिया वो अपेक्षित है: विदेश मंत्री

Updated on Thursday, March 06, 2025 10:34 AM IST

लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि वो भारत सहित कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है। लंदन में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका की विदेश नीति में हो रहे बदलाव पूरी तरह अपेक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिकी राष्ट्रपति जो कदम उठा रहे हैं, वैसा हमने अपेक्षा किया था। लंदन के चैथम हाउस संस्थान के  डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ब्रोनवेन मैडोक्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

अमेरिका जो कर रहा है वो अपेक्षित है: विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने आगे कहा,"अगर आप वास्तव में इसे देखें तो आप जानते हैं कि राजनीतिक नेता वे चीजें करने की कोशिश करते हैं जिनका वह वादा करके सत्ता में आते हैं। वह अपने वादों में से कुछ काम तो करते ही करते हैं। हालांकि वे हमेशा सफल नहीं होते। वे वह सब नहीं कर पाते जो वे करना चाहते हैं, लेकिन एक सामान्य सिद्धांत स्पष्ट है और आप जानते हैं कि जब राजनीतिक ताकत या नेता के पास कोई एजेंडा होता है, खासकर अगर यह लंबे समय में तैयार किया गया होता है और वे इसके प्रति पूरी तरह स्पष्ट और भावुक होते हैं तो ऐसे में इन पर काम होने में हैरानी नहीं होती।'

एस जयशंकर ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि पिछले कुछ हफ्तों में हमने जो कुछ देखा और सुना (अमेरिकी नीतियों पर) है, वह अपेक्षित था, इसलिए मुझे थोड़ा आश्चर्य है हुआ कि लोग इस पर आश्चर्यचकित हैं, जबकि इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है।"

ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हुई नोकझोंक पर क्या बोले विदेश मंत्री?

वहीं, हाल ही में अमेरिका को ओवल हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) में राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, देखिए यूरोप को इस माइंडसेट से निकलना होगा, कि उनकी समस्या दुनिया की समस्या है, लेकिन दुनिया की समस्या उनकी समस्या नहीं है। जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ। 

भारत-चीन रिश्ते पर क्या बोले जयशंकर?

विदेश मंत्री जयशंकर से जब भारत और चीन के बीच रिश्तों पर भी प्रतिक्रिया दी। उनसे जब पूछा गया कि भारत, चीन के साथ किस तरह का रिश्ता चाहता है? इस सवाल पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमारे बीच बहुत ही अनोखे रिश्ते हैं। हम दुनिया के दो ऐसे देश हैं जिनकी आबादी एक अरब से ज़्यादा है। हम दोनों का इतिहास बहुत पुराना है, जिसमें समय के साथ उतार-चढ़ाव आए हैं। बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिटेन-आयरलैंड के छह दिवसीय दौरे पर हैं। 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X