Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

अगर सुरक्षा गारंटी मिलती है तो हम युद्धविराम के लिए तैयार: जेलेंस्की

Updated on Monday, March 03, 2025 10:48 AM IST

नई दिल्ली। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का अमेरिका दौरा काफी विवादास्पद रहा। ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीद जुबानी जंग की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

इस घटना के बाद कलेक्टिव वेस्ट यानी सामूहिक पश्चिम में बिखराव की स्थिति पैदा हो गई है। एक तरफ जहां अमेरिकी की कोशिश है कि यूक्रेन किसी भी तरह रूस के साथ युद्ध विराम कर ले। वहीं, यूरोपीय देश जेलेंस्की के साथ खड़े हो गए हैं।  

ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की ने अमेरिका का अपमान किया। वहीं, युद्ध समाप्त न करके वो विश्व युद्ध 3 को आमंत्रित कर रहे हैं। ट्रंप से मुलाकात के कुछ दिनों बाद अमेरिका को लेकर जेलेंस्की के तेवर काफी नरम पड़ चुके हैं।

जेलेंस्की ने अमेरिका का जताया आभार

लंदन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद जेलेंस्की ने कहा, "ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब हमने अमेरिका के लिए कृतज्ञता महसूस न की हो।" उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,"रूस-यूक्रेन युद्ध में यूरोप हमारे साथ खड़ा है। हर कोई युद्ध के मुद्दे पर एकजुट है।  शांति के लिए वास्तविक सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता है। बेशक, हम अमेरिका के महत्व को समझते हैं और हम अमेरिका से प्राप्त सभी समर्थन के लिए आभारी हैं। ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब हमने कृतज्ञता महसूस न की हो। हमें युद्ध की नहीं, शांति की आवश्यकता है।"

जेलेंस्की ने कहा कि अगर सुरक्षा गारंटी मिलती है और यूक्रेन को नाटो सदस्यता मिलती है तो वह पद छोड़ने को भी तैयार हैं। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यूक्रेन रूस के साथ शांति समझौते में अपना इलाका बिल्कुल भी नहीं छोड़ेगा। 

अमेरिका के साथ मिनरल डील के लिए यूक्रेन तैयार

इतना ही नहीं, अमेरिका के साथ मिनरल डील (खनिज समझौता) करने को लिए भी यूक्रेन तैयार हो चुका है। जेलेंस्की ने कहा, "हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं और यह सुरक्षा गारंटी की दिशा में पहला कदम होगा। हालांकि, यह पर्याप्त नहीं है, और हमें इससे कहीं अधिक की आवश्यकता है।" बता दें कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी गई मदद के बदले ट्रंप ने मिनरल डील की मांग की थी। क्योंकि यूक्रेन में लिथियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार है जो अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है।

रूस को एक इंच का हिस्सा नहीं दूंगा: जेलेंस्की

ओवल ऑफिस की घटना को लेकर जेलेंस्की ने कहा है कि वो इस घटना का जिक्र नहीं करना चाहते, लेकिन वो एक मजबूत युद्धविराम चाहते हैं। हालांकि, वो अपने देश की जमीन का एक इंच का हिस्सा रूस को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन रूस को यह भरोसा दिलाना होगा कि वो हमारे देश पर आगे हमला नहीं करेगा।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X