Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

हूती विद्रोहियों ने फलस्तीनियों के समर्थन में किया हमला

Updated on Monday, February 24, 2025 10:16 AM IST

वाशिंगटन। इजरायल के बाद यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब विद्रोहियों ने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान और MQ-9 रीपर ड्रोन पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। गनीमत रही कि कोई भी मिसाइल सटीक निशाने पर नहीं लगी। वरना अमेरिका को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह घटना पिछले सप्ताह की है।

हूतियों ने बढ़ाई हमले की क्षमता

अधिकारियों ने कहा कि इस हमले से स्पष्ट है कि हूती विद्रोहियों ने अपने टारगेट हिट करने की क्षमता में सुधार किया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हूती विद्रोहियों ने हमला लाल सागर में किया है या यमन में। बता दें कि हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन मिला है। अमेरिका और ईरान की दुश्मनी जगजाहिर है।

हूती विद्रोहियों ने दी चेतावनी

हूती विद्रोहियों के प्रमुख अब्दुल मलिक अल-हूती ने 13 फरवरी को एक टेलीविजन भाषण में कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल ने बलपूर्वक गाजा से फलस्तीनियों को हटाने की कोशिश की तो हूती मिसाइलों और ड्रोन से दखल देंगे और लाल सागर में जहाजों पर हमले करेंगे।

अब तक 100 से अधिक जहाजों पर हमले

गाजा में इजरायल और हमास के बीच 19 जनवरी से युद्ध विराम लागू है। मगर दोनों एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। अब यह युद्ध विराम टूटने के कगार पर है। हूती विद्रोही ने इजरायल के खिलाफ फलस्तीनी लोगों का खुलकर समर्थन किया है। 2023 से अब तक हूतियों ने जहाजों पर 100 से अधिक हमलों को अंजाम दिया है। वहीं इजरायल पर कई बार मिसाइलों से हमला किया।

गाजा को रिसॉर्ट बनाना चाहते हैं ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पूरे गाजा को रिसॉर्ट में बदलने का प्लान साझा किया। ट्रंप के मुताबिक फलस्तीनियों को गाजा से हटाया जाएगा। इसके बाद इस पूरी पट्टी का दोबारा विकास किया जाएगा। उन्होंने मिस्र और जॉर्डन में फलस्तीनियों को बसाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि तमाम अरब देशों ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उधर, इजरायल ने ट्रंप के प्लान का समर्थन किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर मिस्र और जॉर्डन ने अपने यहां फलस्तीनियों को नहीं बसाया तो अमेरिका उनकी आर्थिक मदद को रोक देगा।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X