हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भाजपा की बेहतर लोककल्याणकारी कार्यप्रणाली को मदेनजर कहा कि “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे”। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि “इनकी (राहुल गांधी) देश विरोधी हरकते है, देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है। चीन की पार्टी के साथ भी इनके तालमेल उजागर होते रहते है। यह देश के नहीं बल्कि देश के विरुद्ध लोगों के साथ है”।