Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Updated on Thursday, February 27, 2025 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार बढ़ रहा आगे, हरियाणा में भी डबल इंजन सरकार लोगों के कल्याण के लिए कर रही कार्य- नायब सिंह सैनी

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में किये  जा रहे चहुँमुखी विकास कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर गरीब और पिछड़ा वर्ग के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं लागू कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सफल प्रयास कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ करने पर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को भी अब केंद्र की हर जनकल्याणकारी  योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। 

आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री से हुई चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से देश लगातार विकास के मामले में नए आयाम छू रहा है और आमजन प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा में हो रहे निकाय चुनावों में भी जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर मुहर लगाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा को और भी विकसित बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा प्रदेश में हवाई, रेलमार्ग  और सड़क यातायात को सुदृढ़ बनाया जा रहा है ताकि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से स्थानीय लोगों सहित निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके और हरियाणा प्रदेश तीव्र गति से देश में सबसे बड़ा निवेश हब बन सके। 

उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार तीन गुणा गति से प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही हैं और विकास के मामले में हरियाणा राज्य अग्रणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ढाई करोड़ नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकास राष्ट्र बनाने के सपने में हरियाणा अपना अहम योगदान देगा और भारत के साथ-साथ हरियाणा भी विकसित राज्य बनेगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X