Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

7 नगर निगम, 4 नगर परिषद तथा 21 नगर पालिकाओं के लिए मतदान 2 मार्च को और पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को होंगे मतदानः धनपत सिंह

Updated on Thursday, February 27, 2025 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों तथा 21 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। साथ ही दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), दो नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट ) और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव के लिए भी 2 मार्च को ही मतदान होगा। इसके अलावा नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) एवं सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की तिथि 9 मार्च रहेगी ।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 7 नगर निगमों (फरीदाबाद, गुरूग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक एवं यमुनानगर) में महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग-अलग इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि दो नगर निगमों में (अंबाला तथा सोनीपत) महापौर पद के लिए, एक नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद और दो नगरपालिकाओं (असंध और ईमाइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) के पद तथा 3 नगरपालिकाओं (सफीदो, तरावड़ी व लाडवा) के वार्डों में वार्ड सदस्यों के लिए होने वाले उपचुनाव में हरेक मतदान केंद्र में एक ईवीएम मशीन द्वारा ही मतदान करवाया जाएगा।

2 नगर निगमों में महापौर, 1 नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), 2 नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट) और तीन वार्डों के पार्षद पद के लिए 2 मार्च को होंगे उप-चुनाव

उन्होंने आगे बताया कि 4 नगर परिषदों ( अम्बाला सदर, पटौदी-जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा ) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए, 21 नगरपालिकाओं ( बराड़ा, बवानी खेडा, लौहारू, सिवानी, जाखल मंडी, फरूख नगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेडी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानोर, खरखोदा और रादौर) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग अलग ई.वी.एम.  के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम (अम्बाला और सोनीपत) में महापौर पद के लिए, नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगर पालिका (असंध और इस्माइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगरपालिका (सफीदों के वार्ड नंबर 14, तरावड़ी के वार्ड नंबर 5 तथा लाडवा के वार्ड नंबर 11) में वार्ड सदस्य के उपचुनाव में एक मतदान केंद्र में केवल एक ईवीएम से ही मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होगा। इस चुनाव में महापौर के पद तथा वार्ड सदस्यों  के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 ईवीएम लगाई जायेगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X