Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का निकाय चुनाव में प्रचार अभियान जोरों पर,कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए

Updated on Friday, February 28, 2025 18:13 PM IST

कुरुक्षेत्र/फतेहाबाद । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद नगर पालिका की चेयरमैन प्रत्याशी मेघा बंसल और फतेहाबाद के जाखल मंडी नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के समर्थन में जनसभाएं की। जनसभाओं में नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा तेज गति से कम कर  रही है। 100 दिनों में ही 18 वादे पूरे किए और 10 पाइपलाइन में हैं। भाजपा महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है। आज 15 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं और पात्र महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। सैनी ने कहा कि पट्टेदार किसानों को जमीन का मलिक बनाया गया है। 14 शहरों के 15 हजार परिवारों को प्लॉट दिए गए हैं, बाकी पत्रों को 12 मार्च के बाद प्लॉट देंगे।

500 रुपये में सिलेंडर दे रहे, प्लॉट दिए, किसानों को जमीन का मलिक बनाया, निकाय चुनाव में लहरा रहा भाजपा का परचम : नायब सिंह सैनी

उसी तरह महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये भी बजट सत्र के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा भाजपा ने संकल्प पत्र के वादे के अनुसार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, पीजीआई और मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सुविधा फ्री दी जा रही है। आज किसी मरीज को महंगे इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। इसी तरह हमने 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। बुजुर्गों के इलाज की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा सरकार उठा रही है। सैनी ने कहा कि ऐसे बहुत से ऐतिहासिक फैसले हैं जिनसे हरियाणा की जनता का जीवन बदला है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का पूरजोर समर्थन मिल रहा है।

विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा और कांग्रेस जीरो पर आउट होगी। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है और एतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी। जनसभाओं में संसद नवीन जिंदल, सुभाष बराला, देवेंद्र बबली, पूर्व संसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दूडा राम, पूर्व मंत्री अनूप धानक, बिसंबर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, डीडी शर्मा, सुशील राणा, बातों कटारिया, संत राजेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे।

झूठ बोलकर जनता को बरगलाती है कांग्रेस

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभाओं में कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर जनता को बरगलाते हैं। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने ऐसे ही किया। युवाओं की नौकरी में अंड़ंगा डाला और भर्ती का रिजल्ट रुकवा दिया,लेकिन जनता ने कांग्रेस के मनसूबे पूरे नहीं होने दिए। भाजपा की सरकार बनी और मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली पहले 25 हजार युवाओं को नौकरी दी। हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी मिली और वो भी बिना पर्ची बिना खर्ची।

पीएम ने ली रिपोर्ट, मैंने बताया कांग्रेस जीरो पर रहेगी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई। प्रधनमंत्री ने हरियाणा की डेवलपमेट के बारे में रिपोर्ट ली। बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली और हरियाणा को और तेज गति से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने की बात कही। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हरियाण स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में भी अपडेट ली। सैनी ने कहा कि मैं जनता के बलबूते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताकर आया हूं कि दिल्ली की तरह हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस जीरो पर आउट हो रही है।

अंबाला के डिप्टी मेयर और रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन भाजपा में शामिल

जाखल मंडी में जनसभा के दौरान रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई। खन्ना ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं और महिलाओं का मान सम्मान किया जाता है। दूसरी ओर अंबाला में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। निकाय चुनाव के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेता अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X