Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

छोटे शहरों को विकसित करने का मॉडल तैयार : मनोहर लाल

Updated on Tuesday, February 25, 2025 18:21 PM IST

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने मेट्रोपालिटन शहरों में पर दबाव कम करने के लिए छोटे-छोटे नोडल शहरों के विकास का मॉडल तैयार किया है। लगातार बढ़ रही आबादी के चलते शहरों पर दबाव बढ़ रहा है और सुविधाएं और संसाधन मुहैया करवाने की डिमांड भी बढ़ रही है। लिहाजा, मनोहर लाल ने शहरी विकास के मॉडल में बदलाव करते हुए उसमें शहरों के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई है।

भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट (वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन) में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यही नहीं, उन्होंने निवेश को बढ़ावा देने इन्वेस्टर्स सम्मिट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की सरहाना की। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और सम्मिट में हुए एमओयू से राज्य में निवेश बढ़ेगा। इन्वेस्टर्स सम्मिट में पहुंचने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एमपी सीएम और केंद्रीय मंत्री के बीच शहरी विकास को लेकर लंबी मंत्रणा हुई।

हरियाणा के विकसित शहर गुरुग्राम की समस्याओं को सुलझाने के लिए स्टेक होल्डर, उद्योगपतियों के साथ छोटे कारोबारियों से की बैठकें

निवेशकों को प्रेरित करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के विकास की यात्रा को साझा किया और अवगत कराया कि रणनीतिक शहरी विकास अपार आर्थिक संभावनाओं का रास्ता खोल सकता है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे 10 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने शहरी विकास के साथ जनता की सुविधाओं को तरजीह दी। हरियाणा में गुरुग्राम विकसित शहर है, मगर जब भी वे गुरुग्राम जाते थे उनके सामने समस्याओं का अंबार होता था और उन्हें हल करने के लिए उन्होंने पहल करते हुए स्टेक होल्डर, उद्योगपतियों के साथ छोटे कारोबारियों से बैठकें की और समस्याओं को हल कराने को प्राथमिकता दी, ताकि जनता को सुविधा मिल सके और व्यवासयिक सुविधाओं को बढ़ाया जा सके।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) जैसी योजनाओं के जरिए 10-15 किलोमीटर की दूरी पर बसे नए शहरों को मुख्य शहरों से जोड़ा जा सकता है, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और आवागमन सुगम बनेगा। राज्य सरकारों की सहमति से ऊर्जा वितरण को संतुलित किया जाएगा, ताकि किसी राज्य की बिजली की जरूरतों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

भोपाल व इंदौर में मेट्रो शुरू करने की प्राथमिकता

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने भोपाल और इंदौर में मेट्रो शुरू करने को प्राथमिकता देते ही दोनों शहरों को मेट्रो प्रौजेक्ट की सौगात देने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि जहां आबादी ज्यादा है और मेट्रो परियोजना व्यावहारिक रूप से सफल हो सकती है, वहां पर मेट्रो को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में मेट्रो परियोजना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश में बिजली का सबसे बड़ा उपभोक्ता है और आने वाले समय में इसे पूरी तरह से हरित ऊर्जा पर आधारित करने की योजना बनाई जा रही है। 

शहरी विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान केद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवासीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े शहरी विकास के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। केंदीय मंत्री को अवगत कराया गया कि सम्मिट में निवेशक खूब उत्साह दिखा रहे हैं। खासकर पावर सेक्टर के साथ आवास, शहरी विकास और कई अन्य क्षेत्रों को लेकर निवेशकों द्वारा एमओयू साइन किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य में एमओयू का वास्तविक निवेश में बदलना सरकारी मशीनरी और प्रशासन की तत्परता पर निर्भर करता है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X