Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बब्बू मान ने पारस हेल्थ के 'उम्मीद के सितारे' कैंसर जागरूकता अभियान का समर्थन किया

Updated on Monday, February 24, 2025 18:34 PM IST

पंचकूला । मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान ने कैंसर जागरूकता अभियान 'उम्मीद के सितारे' में हिस्सा लेकर मरीजों और डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया। पारस हेल्थ, पंचकूला द्वारा आयोजित इस महीनेभर चलने वाले कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित मेडिकल विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया और कैंसर की जल्द पहचान व रोकथाम के महत्व पर चर्चा की।

बब्बू मान ने कैंसर सर्वाइवर्स से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत से बड़ा कोई उपहार नहीं है। कैंसर से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि जागरूकता और समय पर इलाज के जरिए इसे हराया जा सकता है। पारस हेल्थ जैसी संस्थाओं द्वारा ऐसे अभियान बेहद सराहनीय हैं, जो लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करते हैं।

हीमेटो-ऑन्कोलॉजी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के डा. (ब्रिगेडियर) अजय शर्मा ने कहा कि कैंसर का जल्द पता लगने से इलाज की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. (ब्रिगेडियर) राजेश्वर सिंह (डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा, लेकिन नियमित जांच और जागरूकता ही इसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

कार्यक्रम में निःशुल्क हेल्थ चेकअप और कम कीमत पर पीएसए टेस्ट व अन्य लैब जांच की सुविधा दी गई। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. नवीन कांडा ने कहा कि तंबाकू से परहेज, स्वस्थ आहार और नियमित जांच कैंसर से बचाव के सबसे आसान तरीके हैं। भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 2030 तक सालाना 1.7 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इसकी रोकथाम पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है। इस कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स ने भी अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिससे अन्य मरीजों को आगे बढ़ने की शक्ति मिली।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X