Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एवीइआईआर पेसमेकर हृदय रोगियों के लिए एक वरदान : डा. अनुराग शर्मा

Updated on Monday, March 03, 2025 18:17 PM IST

पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला ने उत्तर भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने 77 वर्षीय मरीज में सफलतापूर्वक एवीइआईआर लीडलेस पेसमेकर का प्रत्यारोपण किया, जो कार्डियक केयर में एक क्रांतिकारी कदम है। इस अत्याधुनिक उपकरण को ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी एबॉट ने विकसित किया है। मरीज, जो पहले कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्ट सर्जरी करवा चुके थे, को बार-बार बेहोशी की समस्या हो रही थी। विस्तृत जांच के बाद उनमें 2:1 एवी ब्लॉक का पता चला, जो हृदय गति की अनियमितता का एक गंभीर रूप है और जिसके लिए पेसमेकर की आवश्यकता होती है।

इस जटिल प्रक्रिया का नेतृत्व हॉस्पिटल के कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन डा. अनुराग शर्मा और उनकी अनुभवी टीम ने किया। डा. शर्मा ने कहा कि एवीइआईआर पेसमेकर हृदय रोगियों के लिए एक वरदान साबित होगा। यह मरीजों को पारंपरिक पेसमेकर से जुड़ी समस्याओं से बचाने के साथ ही उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगा। लीडलेस पेसमेकर ख़ास करके बुजुर्ग मरीजों या संक्रमण से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें लीड और सर्जिकल पॉकेट की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें हाथ को चलाने घुमाने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को बार-बार बेहोशी, सांस फूलने या असामान्य हृदय गति की समस्या होती है, उन्हें समय पर हृदय की जांच करानी चाहिए। 72 घंटे या 7 दिन का होल्टर टेस्ट इन समस्याओं की पहचान में मदद कर सकता है। यदि एवी ब्लॉक जैसी स्थिति पाई जाती है, तो पेसमेकर जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है।

इस सफलता के साथ पारस हेल्थ, पंचकुला अत्याधुनिक कार्डियक केयर में अग्रणी बना हुआ है। यह उपलब्धि भारत में चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और हृदय रोगियों को एक बेहतर और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X