Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मतदान से पहले कांग्रेस को झटका, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल

Updated on Friday, February 28, 2025 18:13 PM IST

अम्बाला/रतिया । आगामी 2 मार्चं को होने वाले अम्बाला नगर निगम के मेयर उपचुनाव के मतदान से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम में डिप्टी मेयर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश मेहता ने आज भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। आज ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा के मंच पर पहुंच राजेश मेहता ने यह राजनीतिक विस्फोट करके सबको चौंकाने का काम किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राजेश मेहता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में अपने खिलाफ कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़े त्रिलोचन सिंह द्वारा भाजपा में शामिल होने का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने घर- घर जाकर हर कांग्रेसी को भाजपाई बनाने का काम करके कांग्रेस मुक्त करनाल करने का काम किया है।

रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल

उन्होंने आशा जताई कि उसी प्रकार राजेश मेहता भी एक-एक वोट कमल के फूल पर डलवाकर कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में राजेश ने भाजपा सदस्यता ग्रहण करते हुए न केवल मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया बल्कि कहा कि वह मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री असीम गोयल की जनहितैषी नीतियों को देखते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी लगाएगी उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे।

मालूम हो कि राजेश मेहता ने 2020 में नगर निगम चुनाव कांग्रेस के समर्थन से जीता था और परिणाम के तुरंत बाद विनोद शर्मा के नेतृत्व वाली हरियाणा जनचेतना पार्टी का दामन थाम कर नगर निगम में डिप्टी मेयर बने थे। हाल ही के विधानसभा चुनाव में जब हजपा के मुखिया विनोद शर्मा ने भाजपा को समर्थन की घोषणा की तो वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मतदान से ऐन पहले भाजपा में शामिल हो गए। इसे अंबाला शहर कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मेहता स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल

हरियाणा मुख्यमंत्री की रैली के दौरान रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल हो गईं। वह पहले कांग्रेस पार्टी से थीं, अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X