Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खुशखबरी : महिलाओं को इसी बजट सत्र के बाद हर महीने 2100 रुपये मिलने शुरू होंगे, सरकार अलग बजट का प्रबंध करेगी

Updated on Wednesday, February 26, 2025 18:12 PM IST

चंडीगढ़/जींद । हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है और मार्च में होने वाले बजट सत्र के तुरंत बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। खास बात ये है कि हरियाणा सरकार इस योजना के लिए अलग से विशेष बजट का प्रबंध करेगी। जिस तरह पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य आदि के लिए अलग से बजट होता है,उसी तरह महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के लिए भी अलग से बजट की व्यवस्था होगी। सरकार की ओर से इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। मार्च में होने वाले बजट सत्र में महिलाओं के लिए अलग से बजट लाया जाएगा। बता दें कि यह नई घोषणा नहीं है, भाजपा ने विधानसभा चुनावव में अपने संकल्प पत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था। इसी योजना को अब क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत आवेदन को अक्टूबर 2024 से ही शुरू हो गए थे। इस योजना के क्रियान्वयन की जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी दी है।

महिलाओं को मजबूत करने पर जोर

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं के विकास और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इनमें लाडो लक्ष्मी योजना भी एक है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका लाभ कम उम्र की महिलाओं को भी मिल सकता है।

ये कागजात जरूरी

हरियाणा का पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता जिसके साथ पहचान पत्र लिंक होना चाहिए, आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आवेदन करने के लिए जरूरी हैं।

चलाई जा रही बहुत सी योजनाएं

सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इनमें लखपति दीदी, बीमा सखी योजना,  प्रधानमंत्री मातृ वंधना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला समृद्धि योजना, कामकाजी महिला छात्रावास, हरियाणा कन्या कोष, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना जैसी अनेक योजनाएं हैं, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X