Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा का किया लोकार्पण

Updated on Thursday, February 27, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा वीरवार को किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने माननीय कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी के नाम पर है और आज विश्वविद्यालय के प्रांगण में ऐसी महान विभूति की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है। किसी भी संस्थान के लिए बड़े गौरव की बात होती है कि जिस महान विभूति के नाम पर उस संस्था का नाम हो और उसके प्रांगण में उस महान शख्सीयत की प्रतिमा स्थापित हो। आज उसी बात को सिद्ध करते हुए डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत में भी यह महान कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी हम सब के लिए प्रेरणा प्रतीक हैं। डॉ. भीम राव अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। हम सभी उन्हें भारतीय संविधान के जनक के रूप में जानते हैं।  बाबा साहब को समानता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जातिवाद व भेदभाव का सख्त विरोध किया और समाज को समान अवसर प्रदान करने और समृद्धि की दिशा में बदलने के कार्य किया। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसमें समाज को सशक्त बनाने की ओर कार्य किया। उनका योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।

कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर का योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। हम सबको उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ मनोज कुमार, डीसीपी पी प्रबीना, विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ आशुतोष मिश्रा सहित शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X