Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सरकार की नियति, नियत और एजेंडा स्पष्ट, तीन गुणा तेजी से काम करेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Thursday, February 27, 2025 18:59 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की नियति, नियत और एजेंडा स्पष्ट है, जिसकी बदौलत प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं। वर्तमान सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिसने लोगों के जीवन को सुगम करने का काम किया है। मुख्यमंत्री वीरवार को कैथल के सीवन, कलायत व पूंडरी में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है, वहीं 10 वायदे जल्द ही पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद सभी वायदे पूरे करते हुए काम को तीन गुणा तेजी से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनते ही सभी मेडिकल कॉलेज व पीजीआई में किडनी मरीज को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की है। पट्टेदार किसान परिवारों को मालिकाना हक प्रदान किया है। इसके साथ-साथ 20 साल से पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को राहत देते हुए विधानसभा में एक्ट बनाकर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि 15 लाख महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। जबकि कांग्रेस की हिमाचल में सरकार आए ढाई साल हो गए हैं, वहां कांग्रेस ने आज तक भी महिलाओं को 1500 रुपये व 500 रुपये में गैस सिलेंडर के अपने वायदे को पूरा नहीं किया है।

वर्तमान सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में 18 बड़े वायदे पूरे कर लोगों के जीवन को बनाया आसान

उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला प्रदेश है, जहां किसानों की सभी फसलों को शत-प्रतिशत एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर आरोप लगाया कि यमुना में जहर मिलाकर भेज दिया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से कहा कि हरियाणा के लोग ऐसा काम नहीं कर सकते। हरियाणा के लोग स्वयं जहर पीकर दूसरे को अमृत पिलाने का काम करते हैं। वे स्वयं यमुना में गए और पानी पीया। यमुना माता व दिल्ली की जनता ने झूठ फैलाने वालों का सूपड़ा साफ कर दिया।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ट्वीट मास्टर हो गए हैं। उन्हें सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्य दिखाई नहीं देते। कांग्रेस नेता धरती पर क्या हो रहा है, देखने की बजाए केवल ट्वीट करते हैं। कांग्रेस पार्टी ट्वीट में उलझ कर रह गई। इस अवसर पर सांसद  नवीन जिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X