Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्य सरकार ने 100 दिनों में ही संकल्प पत्र के 18 वायदों को किया

Updated on Wednesday, February 26, 2025 18:12 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर को सरकार बनने के बाद संकल्प पत्र के वायदे को पूरा करते हुए सबसे पहले प्रदेश में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। आज सरकारी अस्पताल और पीजीआई, रोहतक में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 18 वायदों को पहले 100 दिनों में ही पूरा करने का काम किया है और आगे भी सरकार अपने वायदों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को जिला भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मेरिट पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ा है कि उनकी मेहनत खाली नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, जो युवाओं को रोजगार देने की बात करती है, वो ही युवाओं के रोजगार में बाधा पैदा करने का काम करते हैं। विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवाने का काम किया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल एसी कमरों में बैठक ट्वीट करने का काम करते हुए, उन्हें धरातल पर हो रहे कार्यों की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और जनता ने कांग्रेस की दुकानदारी पर ताला जड़ने का काम किया है। अब भविष्य में भी कांग्रेस सरकार बनने की कोई उम्मीद नहीं है।

तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद तेज गति से होंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पंचायती जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोग, जो लंबे से लिटिगेशन में फंसे हुए थे, उन्हें राहत देते हुए सरकार ने उन्हें मालिकाना हक दिलाने का काम किया है। इसके अलावा, 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद और तेज गति से विकास के कार्य होंगे।

उन्होंने कहा कि 7 मार्च, 2025 से हरियाणा का बजट सत्र चलेगा। इस बार के बजट के लिए सभी हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं और विकास के लिए एक समावेशी व संतुलित बजट बनाने के लिए इन सुझावों को बजट में शामिल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक  कपूर वाल्मीकि,  घनश्याम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X