Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मनोज मलिक एंडब्ल्यूबी जिला भिवानी के अध्यक्ष नियुक्त:दीपक मिगलानी

Updated on Friday, February 28, 2025 18:13 PM IST

चंडीगढ़  | मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजि.) के सह मीडिया कॉर्डिनेटर दीपक मिगलानी ने जिला भिवानी की नवगठित जिला यूनिट को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से संगठन को मजबूत करने की सभी पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है। दीपक मिगलानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उत्तर भारत में पत्रकारों के हितों के लिए लगातार मजबूती से कार्य कर रहे हमारे संगठन के साथ लगातार हर तहसील, ब्लाक और जिला लेवल पर बड़ी संख्या में पत्रकार सदस्य के रूप में जुड़ रहे हैं और संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी जी के नेतृत्व और दिशा निर्देशों की पालना करते हुए संस्था की कार्य प्रणाली और कार्यशैली वाली विचार धारा रखने वाले पत्रकारों को विभिन्न तरह की जिम्मेदारियां संस्था देती है।

जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, महासचिव प्रमोद सैनी, सचिव पद पर विष्णु दत्त शास्त्री नियुक्त , संस्था की कल्याणकारी सोच के कारण बड़ी संख्या में पत्रकार जुड़ रहे हैं संस्था के साथ

जिसमें किसी भी प्रकार से भेदभाव नहीं किया जाता। जिला भिवानी में भी पत्रकारों के नेतृत्व के लिए एक उत्तम और मजबूत जिला यूनिट का गठन किया गया है, जिसमें जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एक वरिष्ठ, अनुभवी और संस्था के प्रति समर्पित भाव रखने वाले मनोज मलिक को चुना गया है। जिला उपाध्यक्ष के तौर पर सिवानी मंडी के सुभाष कुमार, महासचिव की जिम्मेदारी लोहारू से प्रमोद सैनी, सचिव पद पर तोशाम से विष्णु दत्त शास्त्री संस्था को मजबूत करेंगे तथा पत्रकारों के हितों के लिए संगठन के नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। भिवानी जिले में कई ओर पत्रकार साथी सदस्य के रूप में हमारी संस्था के साथ जुड़े हैं। जिसमें बवानी खेड़ा के संजय कौशिक, तोशाम से पत्रकार दीपक महेश्वरी व सीमा जोशी, लोहारू से सीमा सैनी को सदस्य बनाया गया है।

हमारे संगठन का सदस्य ना होने के बावजूद पत्रकार की हर मोर्चे पर करते हैं हम मदद : मिगलानी

दीपक मिगलानी ने कहा कि संस्था के गठन का उद्देश्य मात्र पत्रकारों का कल्याण था, है और रहेगा। कोरोना काल के दौरान जिस वक्त पूरा देश एक भयंकर महामारी की चपेट में था उस दौरान आम जनमानस की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं मिल पाई। शासन- प्रशासन तथाकथित पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने वाली संस्थाएं भी पीछे हटी दिखी थी। उस दौर में पत्रकारों के लिए पूरी तरह से समर्पित एक संस्था के गठन का फैसला लिया गया था। तभी मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन कार्यवाही पूरी की गई थी जो कि आज लगातार पत्रकारों के हितों को देखते हुए केवल हरियाणा प्रदेश ही नहीं पूरे उत्तर भारत से पत्रकार बड़ी संख्या में हमारी संस्था से जुड़ रहे हैं। लगातार संस्था अपने पंखों का विस्तार कर रही है और आज हमारी संस्था उत्तर भारत की सबसे बड़ी संस्था है जो कि लगातार हम आगे बढ़ते रहेंगे और जब-जब पत्रकारों पर कोई भी दिक्कत, परेशानी और मुसीबत आएगी तो हमारा संगठन अपने साथी पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा, फिर चाहे वह साथी हमारा संस्था का सदस्य ना भी हो तो भी हम उनकी मदद में अग्रसर रहेंगे।

दीपक मिगलानी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा हाल ही में कैंसर रोग पीड़िता अर्चना सेठी (चंडीगढ़) को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी तथा दो अन्य पत्रकारों अनिल कुमार (हिसार) व सीमा मेहता (अंबाला) के परिजनों को उपचार के लिए क्रमश: 25 व 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी थी। दीपक मिगलानी ने कहा कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन बीमारी की अवस्था में निष्पक्ष भाव से सहायता करने वाली एकमात्र ऐसी संस्था है, जो पत्रकारों के हितों की सकारात्मक लड़ाई लड़ने के साथ उनके परिजनों को भी किसी भी विपदा में आर्थिक मदद करने में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी एमडब्ल्यूबी द्वारा कईं पत्रकारों की आर्थिक मदद दी गई है, जिसके चलते कईं, कैंसर पीड़ित, किडनी ट्रांसप्लांट व अन्य कईं रोगों से पीड़ित मीडिया कर्मियों की देवदूत के रूप में मदद की गई है।

10 साल की सरकार में पत्रकार जगत के कल्याण हेतु हुए हैं सबसे अधिक कार्य : मिगलानी

मिगलानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पत्रकारों के कल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। हरियाणा के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 10 सालों के शासन में सबसे अधिक पत्रकार जगत के कल्याण हेतू कार्य किए गए हैं, उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा संगठन है, जोकि बिना किसी भेदभाव के उनके संगठन से नहीं जुड़ा होने के बावजूद भी सभी पत्रकरों की आर्थिक मदद करती है। इसके साथ ही पत्रकारों की 10-10 लाख रुपए की टर्म इंश्योरेंस व दुर्घटना पॉलिसी बिना किसी पत्रकारों से कोई शुल्क लिए करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के हाथों भी एमडब्ल्यूबी की ओर से विधानसभा सचिवालय में कईं पत्रकार साथियों को उनकी बीमारी के चलते इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाई गई थी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X