पारस हेल्थ पंचकूला ने अपने कैंसर जागरूकता अभियान उम्मीद के सितारे के तहत एक विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जहां उन्हें मुफ्त परामर्श, मैमोग्राफी, रियायती पीएसए टेस्ट और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचों की सुविधा दी गई। यह पहल कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए की गई, जिससे समय रहते मरीजों का इलाज संभव हो सके। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर, श्री राकेश कुमार आर्य (आईपीएस) ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया।