Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बिजली के बिलों की वसूली के लिए जल्द ही राज्य के सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) की एक बैठक बुलाई जाएगी : अनिल विज

Updated on Wednesday, April 02, 2025 10:26 AM IST

चण्डीगढ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बिजली के बिलों की वसूली के लिए जल्द ही राज्य के सभी अधीक्षण अभियंताओं की एक बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक के दौरान सभी अधीक्षण अभियंताओं से बिजली के बिलों की बकाया राशि के बारे में जानकारी ली जाएगी और आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाएंगें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बिजली की दरों की बढौतरी हरियाणा बिजली नियामक आयोग द्वारा तय की जाती है।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा बिजली के घाटे को कवर करने के लिए लगभग 8 हजार करोड रूपए के बिजली बिलों के बकाया की वसूली के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

सभी अधीक्षण अभियंताओं से बिजली के बिलों की बकाया राशि के बारे में जी जाएगी जानकारी, दिए जाएंगे आवश्यक दिशानिर्देश- अनिल विज

उन्होंने कहा कि बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए सभी प्रकार से प्रत्येक मामलें को देखा जाएगा और उसके बाद कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार, उन्होंने विधानसभा के सदन में सभी सदस्यों के संज्ञान में आने वाले त्रुटि वाले बिजली बिलों को ठीक कराने की बात कही थी, जबकि आमतौर पर बिजली के बिल ठीक आते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि बिजली निगमों को हरियाणा बिजली नियामक आयोग को अपने खर्चों व लेखाजोखा की जानकारी देनी होती है।

पानीपत में भी दो ओर पावर प्लांट लगाने की योजना, हिसार के खेदड में भी प्लांट लगाने की योजना - विज

बिजली की गर्मियों में बढने वाली मांग के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसके स्थाई इलाज के तौर पर हम अपना थर्मल पावर की क्षमता बढाने जा रहे हैं और इसी तहत यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल पवार प्लांट लगाया जा रहा है। इसी प्रकार, पानीपत में भी दो ओर प्लांट लगाने की योजना है तथा हिसार के खेदड में भी लगाने की योजना है।

अधिकारियों को निर्देश, प्रत्येक सबस्टेशन पर पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर होने चाहिए- विज

उन्होंने कहा कि जब हमें अतिरिक्त बिजली की जरूरत पडती है तो हमें नेशनल ग्रीड से बिजली मिल जाती है इसलिए हम किसी की भी बिजली जाने नहीं देते हैं। ये ठीक है कि शार्ट अवधि के लिए हमें बिजली महंगी मिलती है और जबकि लंबी अवधि के लिए यह किफायती पडती है बशर्र्तें हमारा करार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, गर्मी के दौरान लाईनों में दिक्कत/समस्या आती रहती है जिसके अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं प्रत्येक सबस्टेशन पर पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर होने चाहिए। साथ ही एक गाडी भी होनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को बदला जा सकें।

अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर कार्य करने के निर्देश, अब तक काफी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर दी गई- विज

इसके अलावा, मेरे द्वारा अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर कार्य करने के निर्देश दिए हुए हैं जिसके तहत अभी तक काफी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर दी गई है। श्री विज ने बताया कि बिजली निगमों के पास लगभग 10 हजार ट्रासंफार्मर हैं और मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं इन सभी ट्रांसफार्मरों का ऑनलाईन डाटा होना चाहिए ताकि यह पता रहे कि कितने ट्रांसफार्मर कहां पर है और उपयुक्त समय पर इस्तेमाल किए जा सकें।

कानून की उल्लंघना करने वाले को गाडी चलाने की इजाजत बिल्कुल भी नहीं दी जाएगी- परिवहन मंत्री अनिल विज

अवैध वाहनों के संचालन के सबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये बहुत बडी समस्या है और मैं स्वयं इसको जांचने खडा था और उस दौरान लगभग 1.75 लाख रूपए जुर्माना भी वसूल किया था। इस दौरान गाडियां भी बंद की थी। इसको देखते हुए बाकी जगह पर भी आरटीए कार्य कर रहे हैं लेकिन कम स्टाफ होने की दिक्कत है और इस संबंध में हल निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून की उल्लंघना करने वाले को गाडी चलाने की इजाजत बिल्कुल भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार से हमने प्रत्येक जिले में आरटीए श्रेणी जैसे अधिकारी दिए जाएं ताकि प्रत्येक जिले में एक आरटीएक अधिकारी हो जाएंगें ताकि हर जिले में गाडी को पास किया जा सकें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X