Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

धनखड़ ने बादली हल्के के विकास को लेकर मंत्रियों से की मंत्रणा

Updated on Tuesday, June 10, 2025 20:17 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित राज्य सचिवालय में परिवहन मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल और लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगावा से उनके कार्यालयों में मुलाकात की।


चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने और आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर हुई  चर्चा


धनखड़ ने मंत्रीगण से मुलाकात के दौरान बादली हल्के में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कर जन सेवा में समर्पित करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बादली में  उपमंडल लघु सचिवालय, कुलाना में महिला कॉलेज,मुनीमपुर बीज एवं फूल उत्कृष्टता केंद्र, रईया में बागवानी उत्कृष्टता रीजनल सेंटर, कई स्कूलों के नए भवन सहित कई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। इन सभी प्रोजेक्ट को पूरा कर जन सेवा में समर्पित होने से बादली हल्के की जनता को लाभ मिलेगा।
श्री धनखड़ ने कहा कि बादली हल्का देश की राजधानी से सटा हुआ है, इसलिए इस क्षेत्र का विकास स्वाभाविक रूप से तीव्र गति से होगा, इसकी अपार संभावनाएं हैं। इसलिए ढांचागत विकास और मूलभूत सुविधाओं के सुधार की निरंतर जरूरत होती है।
श्री धनखड़ ने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में मंत्री गण से चर्चा करते हुए कहा कि केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ रेल आर्बिटल कॉरिडोर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के लिए लाइफलाइन साबित होगा।इसलिए बादली में बस स्टैंड उपमंडल अस्पताल ,सिंचाई और खेती किसानों से जुड़े आदि प्रोजेक्ट  को जल्द सिरे चढ़ाने की जरूरत है।  सभी मंत्रीगण ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव को आश्वस्त किया कि बादली हल्के के उनके विभाग से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता  के आधार पर पूरा किया जायेगा। श्री धनखड़ ने सभी मंत्रीगण का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X