Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संयुक्त जांच में क्लीन चिट: दोस्तपुर में अवैध खनन या यमुना में अवरोध नहीं

Gaurika Sharma | Updated on Monday, June 09, 2025 22:38 PM IST

संयुक्त जांच में क्लीन चिट: दोस्तपुर में अवैध खनन या यमुना में अवरोध नहीं

खनन विभाग, फरीदाबाद/पलवल, सिंचाई विभाग, पलवल और प्रवर्तन ब्यूरो, पलवल द्वारा गाँव दोस्तपुर यमुना नदी में 9 जून, 2025 को किए गए संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट में पाया गया कि दोस्तपुर गांव में कोई अवैध खनन नहीं किया जा रहा है और संयुक्त निरीक्षण के दौरान यमुना नदी के प्रवाह में कोई बाधा/मोड़ नहीं पाया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार कि गाँव दोस्तपुर यमुना नदी में अवैध खनन हो रहा है। लेकिन संयुक्त निरीक्षण टीम ने निरीक्षण दौरान पाया कि यमुना नदी में कोई भी अवैध खनन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गांव दोस्तपुर में यमुना नदी में अस्थाई पथ/क्रॉसिंग के निर्माण के लिए एनओसी/अनुमति मुख्य अभियंता, वाईडब्ल्यूएस (एस), दिल्ली, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा, दिल्ली द्वारा 12 मार्च, 2025 के माध्यम से प्रदान की गई है और गांव दोस्तपुर में खनन के लिए निविदा मैसर्स दर्श बिल्डइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दी गई है।

खनन  अधिकारी, खान एवं भूविज्ञान विभाग, फरीदाबाद ने बताया गया कि उक्त ठेका 24 मई, 2022 को ई आक्शन द्वारा 9 वर्षों के लिए मैसर्स दर्श बिल्डइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया है। यह एक लीगल माइन है जिसके सभी जरूरी अनापति लेने के उपरांत ही कार्य किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X