Saturday, 26 July 2025
BREAKING
यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने 70 नव-नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विशेष बच्चों की शिक्षा नीति 2025 शुरू की Ask ChatGPT हरियाणा में तीन नए आपराधिक कानूनों पर बड़ा आयोजन करेगी सरकार भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा में 11 अनमोल जिंदगियाँ बचाने वाले चार पुलिस कर्मियों को 'मुख्यमंत्री रक्षक पदक' देने की घोषणा सामान्य यात्री अब 26 और 27 जुलाई को हरियाणा के विभिन्न शहरों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सी ई टी) परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों में सफर कर सकेंगे : परिवहन मंत्री अनिल विज औद्योगिक क्षेत्रों को प्रोत्साहन के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर काम जारी - राव नरबीर सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह डॉ. सुमिता मिश्रा ने की सीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा और एआई नवाचार केंद्र के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजन की तैयारियां पूरीः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच किलो गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

दुनिया/खेल

एमआई न्यूयॉर्क ने जीता मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब

Updated on Monday, July 14, 2025 18:39 PM IST

मुंबई, 14 जुलाई, 2025: एमआई न्यू यॉर्क ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब जीत लिया है। मात्र तीन सीज़न में मुंबई इंडियंस ने दूसरा चैंपियनशिप खिताब जीता है। वैश्विक स्तर पर मुंबई इंडियंस का यह 13वां खिताब है। अकेले 2025 में ही मुंबई इंडियंस तीन ट्रॉफी जीत चुकी है। इससे पहले एमआई केप टाउन ने दक्षिण अफ्रीका 20 में जीत हासिल की थी और इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस सबसे सफल वैश्विक टी20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट ग्रुप है।

इस मौके पर नीता एम. अंबानी ने कहा, "मुंबई इंडियंस परिवार के लिए यह सचमुच एक विशेष क्षण है। तीन वर्षों में अपनी दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीतना मुंबई इंडियंस के जुनून, आपसी विश्वास और टीम वर्क की जीत है। हम अपने सभी प्रशंसकों - मुंबई इंडियंस पलटन - के तहे दिल से आभारी हैं, जो हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं। प्रत्येक खिलाड़ी, कोच, समर्थक और हमारे वैश्विक मुंबई इंडियंस परिवार के प्रत्येक सदस्य को मेरी बधाई!"

मुंबई इंडियंस ने मात्र तीन वर्षों में दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीती, कुल 13वां वैश्विक खिताब

 

जीत पर बधाई देते हुए आकाश एम. अंबानी ने कहा, "मुंबई इंडियंस में हम सभी के लिए यह गर्व के क्षण है। एमआई न्यू यॉर्क का अपना दूसरा एमएलसी खिताब जीतना—इस साल भारत, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में खिताबी हैट्रिक के हिस्से के रूप में—बेहद संतोषजनक है। यह सफलता हमारी टीमों के वर्षों के विश्वास, संस्कृति और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एमआई न्यूयॉर्क के हर टीम सदस्य को बधाई जिन्होंने इस पल को संभव बनाया।"

तीन महाद्वीपों और चार देशों में मुंबई इंडियंस की पाँच टीमें अपना दबदबा बनाए हुए हैं। कुल 13 चैंपियनशिप खिताबों के साथ, मुंबई इंडियंस वैश्विक टी20 लीगों में सबसे सफल फ्रैंचाइज़ी है - जिसमें 5 आईपीएल खिताब, 2 महिला प्रीमियर लीग खिताब, 2 मेजर लीग क्रिकेट खिताब, 2 चैंपियंस लीग टी20 खिताब, और आईएलटी20 (एमआई एमिरेट्स, 2024) और दक्षिण अफ्रीका 20 (एमआई केप टाउन, 2025) में एक-एक खिताब शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
कारगिल विजय दिवस: सजोबा मैराथन आयोजित कर भारतीय सेना को देगी श्रद्धांजलि

: कारगिल विजय दिवस: सजोबा मैराथन आयोजित कर भारतीय सेना को देगी श्रद्धांजलि

जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा डा. अम्बेदकर पुस्तकालय बॉम्बे हिल का दौरा

: जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा डा. अम्बेदकर पुस्तकालय बॉम्बे हिल का दौरा

खेल मंत्री एक्शन मोड में, 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

: खेल मंत्री एक्शन मोड में, 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय एमएमए खिलाड़ी एकमवीर सिंह के निधन पर शोक जताया

: बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय एमएमए खिलाड़ी एकमवीर सिंह के निधन पर शोक जताया

खेल सीमाएं नहीं मानते, देते हैं सपनों को उड़ान : खेल मंत्री गौरव गौतम

: खेल सीमाएं नहीं मानते, देते हैं सपनों को उड़ान : खेल मंत्री गौरव गौतम

न्यू बैलेंस ने जोशीले '5 के' रन के साथ की चंडीगढ़ में अपने पहले स्टोर की शुरुआत

: न्यू बैलेंस ने जोशीले '5 के' रन के साथ की चंडीगढ़ में अपने पहले स्टोर की शुरुआत

हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

: हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

सीआईएसएफ ने विश्व पुलिस व फायर खेलों-2025 में 64 पद जीतकर बढ़ाया देश का गौरव

: सीआईएसएफ ने विश्व पुलिस व फायर खेलों-2025 में 64 पद जीतकर बढ़ाया देश का गौरव

गर्ल जूनियर फुटबॉल टीम हरियाणा के लिए ट्रायल का आयोजन

: गर्ल जूनियर फुटबॉल टीम हरियाणा के लिए ट्रायल का आयोजन

आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली कैथल हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

: आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली कैथल हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

X