Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नशों के विरुद्ध युद्ध का 135वां दिन: 109 तस्कर गिरफ्तार, 2.7 किलो हेरोइन और 7.18 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

Updated on Monday, July 14, 2025 18:35 PM IST

चंडीगढ़, 14 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान "युद्ध नशों विरुद्ध" के 135वें दिन पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष अभियान के तहत राज्यभर में 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 2.7 किलो हेरोइन, 1.5 किलो अफीम, 42 किलो भुक्की और 7.18 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही अब तक पिछले 135 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 21,938 हो चुकी है। यह राज्यव्यापी कार्रवाई पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाई गई।

पंजाब पुलिस ने 58 नशाग्रस्त व्यक्तियों को इलाज के लिए किया तैयार

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 88 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से अधिक टीमों ने प्रदेशभर में 399 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 72 एफआईआर दर्ज की गईं और पुलिस टीमों ने 429 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

स्पेशल डीजीपी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन के लिए लागू की गई तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — के तहत आज पंजाब पुलिस ने 58 नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X