Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा मैडीकल और डैंटल इंटर्नों और रैज़ीडैंटों के मानभत्ते में उल्लेखनीय बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Thursday, July 24, 2025 21:17 PM IST

 

चंडीगढ़, 24 जुलाईः आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को मज़बूत करने की अटूट वचनबद्धता पर ज़ोर देते हुये पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य के सरकारी मैडीकल और डैंटल कालेजों में इंटर्नों, जूनियर रैज़ीडैंटों और सीनियर रैज़ीडैंटों के प्रति महीना मानभत्ते (स्टाईफंड) में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी का ऐलान किया।

यहाँ जारी एक प्रैस बयान में यह जानकारी देते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वर्तमान में पंजाब के सरकारी मैडीकल और डैंटल कालेजों में इंटर्नों के 907, जूनियर रैज़ीडैंटों के 1408 और सीनियर रैज़ीडैंटों के 754 मंज़ूरशुदा पद हैं। उन्होंने कहा कि इंटर्नों के लिए मानभत्ता 15,000 रुपए से बढ़ा कर 22,000 रुपए प्रति महीना कर दिया गया है। जूनियर रैज़ीडैंटों के लिए नये मानभत्ता ढांचे में मौजूदा 67,968 रुपए प्रति महीना से बढ़ कर पहले साल में 76,000 रुपए, दूसरे साल में 77,000 रुपए और तीसरे साल में 78,000 रुपए हो जाएंगे। इसी तरह, सीनियर रैज़ीडैंटों को उनके मौजूदा 81,562 रुपए प्रति महीना से बढ़ा कर पहले साल में 92,000 रुपए, दूसरे साल में 93,000 रुपए और तीसरे साल में 94,000 रुपए मिलेंगे।

नईं मानभत्ता दरें: इंटर्न ( 22,000 रुपए), जूनियर रैज़ीडैंट (76,000 रुपए - 78, 000 रुपए), सीनियर रैज़ीडैंट (92,000 रुपए - 94,000 रुपए)

वार्षिक व्यय में होगी 33.22 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए ज़रुरी स्रोत उपलब्ध कराने के प्रति राज्य सरकार के समर्पण को दोहराया। उन्होंने कहा कि इन मानभत्तों पर सालाना व्यय, जो वर्तमान में 204.96 करोड़ रुपए है, इस बढ़ोतरी के बाद 238.18 करोड़ रुपए हो जायेगा, जोकि सालाना लगभग 33.22 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्शाता है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य भर में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के विकास के प्रति पंजाब सरकार के संकल्प की पुष्टि भी की। उन्होंने इस मौके पर हाल ही में हर नागरिक को 10 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान करने की राज्य सरकार की पहलकदमी का भी जिक्र करते हुये कहा कि ऐसे प्रयास जन कल्याण पर सरकार के फोकस को दर्शाते हैं। वित्त मंत्री ने भरोसा दिया कि पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल ढांचे और सेवाओं के निरंतर विकास और सुधार के लिए फंडों की कोई कमी नहीं होगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X