Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की किसानों से मुलाकात

Updated on Thursday, July 24, 2025 21:15 PM IST

 

चंडीगढ़, 24 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को दादरी स्थित विश्राम गृह में क्षेत्र के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट की। यह बैठक सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां अधिकांश नेता केवल औपचारिकताएं निभाते हैं, वहीं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अत्यंत शालीनता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के प्रति संतोष प्रकट करते हुए सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमति जताई।

 

बैठक के दौरान किसानों द्वारा फसलों के बकाया मुआवजे से संबंधित जानकारी साझा की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों से मंत्रणा कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित वरिष्ठ अधिकारी स्वयं किसान संगठनों से संवाद स्थापित करेंगे।

 

सकारात्मक माहौल में हुई बातचीत

किसानों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसानों के लिए यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आवश्यक मात्रा से अधिक उर्वरक की खरीद न की जाए। उन्होंने कहा कि कई बार किसान आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग कर लेते हैं, जिससे खेत की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसका असर सभी पर पड़ता है।

 

खाप प्रतिनिधियों से भी मुख्यमंत्री ने की बातचीत 

सांगवान, फौगाट सहित जिले की प्रमुख खापों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जींद में आयोजित बैठक में प्रदेश की सभी खापों ने नशा विरोधी अभियान में सहयोग एवं समर्थन देने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि अब खाप प्रतिनिधियों से आग्रह है कि समाज में माता-पिता को प्रेरित करें कि वे अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं, यह जानने की कोशिश करें कि उनके बच्चे कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं और किस संगत में हैं। यदि समय रहते बच्चों पर ध्यान न दिया जाये तो वे गलत संगति में पड़ सकते हैं और नशे जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। अतः आवश्यक है कि माता-पिता समय रहते बच्चों को मार्गदर्शन दें । इस अवसर पर विधायक सुनील सतपाल सांगवान व उमेद पातुवास भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X