Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रोजगार मेला सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम: कृषि मंत्री

Updated on Saturday, July 12, 2025 17:56 PM IST

चंडीगढ़, 12 जुलाई -- केंद्र सरकार की रोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत देश के 47 शहरों के साथ-साथ इसी श्रृंखला में उत्तर रेलवे के मुख्य कारखाना जगाधरी वर्कशॉप द्वारा यमुनानगर में 16वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुमानित 200 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शामिल होकर देश के युवाओं को सम्बोधित किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजगार मेला भारत सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। यह न केवल युवाओं को अवसर देता है, बल्कि युवाओं को सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भी भागीदारी का मार्ग प्रदान करता है। लाखों युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं, जो देश के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण भारत विश्व की तीसरी शक्ति बनने जा रहा है। देश के अलग-अलग सैक्टर्स में बेहतरीन तरक्की हुई है और भारत आज विश्व के अनेक देशों में अपना सामान निर्यात कर रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

 

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रोजगार मेला में 30 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

 

रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रेलवे, उच्च शिक्षा कुरुक्षेत्र, डाक विभाग एवं गृह मंत्रालय में चयनित हुए 30 युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं और जिन युवाओं को ये नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं, उन्हें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि उन्हें देश के नव निर्माण में अपनी सेवाएं प्रदान करने अवसर भी मिला है। इसलिए हमें पूरी निष्ठा व लगन के साथ जनता की सेवा करनी चाहिए। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र का अर्थ है, ज्यादा से ज्यादा जनता से संपर्क एवं सेवा भाव से कार्य करते हुए देश के विकास में योगदान देना। देश को संकल्प वाद एवं दृढ़ इच्छा रखने वाला व्यक्ति देश को प्रधानमंत्री के रूप में मिला है, जिनके कुशल नेतृत्व में देश का नाम विश्व में चमका है।

 

उन्होंने कहा कि आज देश के जिन युवाओं को पर्ची-बिना खर्ची देश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है और हरियाणा में भी युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज हरियाणा बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरियां मिलने के कारण के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने की होड़ लगी है।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X