Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने हेतु कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा अभिनव पहल

Updated on Saturday, July 12, 2025 19:51 PM IST

चंडीगढ़/मलोट, 12 जुलाई: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विधानसभा क्षेत्र मलोट से एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इस अभिनव मुहिम के तहत उन्होंने मलोट हलके के गांव रामनगर के सरकारी प्राइमरी और मिडल स्कूलों में ए.सी. लगवाने की मुहिम आरंभ की।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि विद्यार्थियों को अध्ययन के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई है। अभी तक लगभग ढाई लाख रुपए की लागत से गांव रामनगर के सरकारी स्कूलों में छह ए.सी. और दो 50-50 लीटर क्षमता वाले वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा गांव रामनगर में होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट के लिए 8,100 रुपए की वित्तीय सहायता का चेक भी प्रदान किया गया।

डॉ. बलजीत कौर ने मलोट हलके के गांव रामनगर से सरकारी स्कूलों में ए.सी. लगवाने की शुरू की विशेष मुहिम

 

उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य सरकार को विद्यार्थियों की इच्छाओं और लक्ष्यों को पूरा करने हेतु आवश्यक सहयोग देने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पहले से ही पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी व्यक्तिगत रुचि भी उन कार्यों में है, जो आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार ला सकें, और वे लगातार ऐसे जनहित कार्यों के लिए समर्पण से काम कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज शुरू की गई यह पहल न केवल शैक्षणिक, बल्कि भावनात्मक रूप से भी विद्यार्थियों को सहयोग देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकें।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियो में को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम, निजी सचिव अर्शदीप सिंह सिद्धू व शिंदरपाल सिंह, पूर्व सरपंच भुपिंदर सिंह, सरपंच संदीप कौर, राम सिंह, संदीप सिंह, लवली संधू, गुरप्रीत सिंह, निका प्रधान, हरमेल सिंह, बलराज सिंह, शिंदर सिंह, शंकल लाल, गुरमीत सिंह बराड़, सुखजिंदर सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह, प्रिंसिपल शीशु बाला, प्रिंसिपल जगमीत सिंह के अलावा विभिन्न गांवों की ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X