Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने रचा नया इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Updated on Saturday, July 12, 2025 18:01 PM IST

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2025: हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर आज सुबह 5:30 बजे अपनी चढ़ाई पूरी करके भारतीय तिरंगा फहराया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी इस उपलब्धि से हरियाणा ही नहीं ब्लकि पूरे देशवासियों को गौरवान्वित किया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस जिसकी चढ़ाई 5,642 मीटर है, पर तिरंगा झंडा फहराने के साहसी अभियान की शुरुआत 07 जुलाई 2025 को शुरू किया और अपनी इस माउंटेनियरिंग को 12 जुलाई 2025 को सुबह 05:30 बजे तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपने इस अभियान को 06 दिन में पूरा किया, जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी माउंटेनियरिंग की यात्रा 2019 में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से शुरू की थी, और इसे 2021 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग में एडवांस कोर्स से आगे बढ़ाया। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के पिता, सुभाष चंद्र, जो एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद से रिटायर हैं, ने हमेशा उनका समर्थन किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्वतारोही नरेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, "हरियाणा के लाल नरेंद्र कुमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया है। हरियाणा के इस लाल को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आगे ऐसे ही सफलता की नई ऊंचाइयों पर चढ़ते रहें।" इसके अलावा हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रणवीर सिंह गंगवा सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई दी।

 

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार की महत्पूर्ण उपलब्धियां

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतेह करने से पहले भी पर्वतारोहण में कई राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें हाल ही 2025 में विश्व की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक माउंट अन्नपूर्णा जिसकी ऊंचाई 8,091 मीटर है, पर तिरंगा झंडा फहरा कर हरियाणा का पहला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में 2 बार चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना शामिल है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई की है और 15 अगस्त 2021 को आजादी के 75वें अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में माउंट युनम पर 151 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार अपने कीमती समय में से समय निकाल कर बच्चों को माउंटेनियरिंग और एडवेंचर के प्रति प्रेरित करते हैं और बच्चों को केरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का अगला लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X