Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बढ़ता नशा और बेरोजगारी युवाओं के लिए चिंताजनक - दिग्विजय चौटाला

Updated on Friday, July 11, 2025 20:49 PM IST

चंडीगढ़, 11 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज युवा वर्ग के लिए बढ़ता नशा और बेरोजगारी बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन की कमजोरी के कारण खुलेआम नशा बिक रहा है और युवाओं की जान ले रहा है। दिग्विजय ने कहा कि नशे और ड्रग्स नेटवर्क के मामले में जो हाल पंजाब का था, वो हरियाणा का हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नशे पर सख्ती के लिए हरियाणा में इंडोनेशिया की तर्ज पर सख्त कानून लागू होना चाहिए क्योंकि कानून की सख्ती नहीं होने की वजह से ही आज नशा बेचने वालों को कोई डर नहीं है। वे शुक्रवार को दादरी में युवा जोड़ो अभियान के तहत युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

सरकार नशे पर सख्त कानून बनाए और रोजगार कानून को बिना देरी लागू करें - दिग्विजय



दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के कारण भी युवा नशे का शिकार हो रहे है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की खाई भरने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गंभीरता दिखाते हुए 75 प्रतिशत रोजगार कानून बनाने का काम किया था, लेकिन आज भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण युवाओं से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण कानून लागू नहीं हो पा रहा है। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नींद में सोई भाजपा सरकार को जागना होगा और युवाओं के लिए कुछ करके दिखाना होगा। दिग्विजय ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार बिना देरी के रोजगार कानून की कानूनी बाधा को दूर करवाएं और इस कानून को हरियाणवी युवाओं के हित में लागू करें। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अनेक युवाओं ने जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। दिग्विजय ने कहा कि दिन-प्रतिदिन जेजेपी का ग्राफ बढ़ रहा है, निरंतर पुराने और नए लोग जेजेपी से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आने वाला समय निश्चित तौर पर जेजेपी का ही होगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X