Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

युवा ऊर्जा से लबरेज दिखाई दिया विधान सभा का सदन

Updated on Wednesday, April 02, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा का सदन बुधवार को युवा ऊर्जा से लबरेज दिखाई दिया। विधायकों के अंदाज में युवा विद्यार्थी सवालों की बौछार करते रहे, तो सत्तापक्ष की सीटों पर बैठे विद्यार्थी मंत्रियों के अंदाज में उनके प्रश्नों का जवाब देते नजर आए। विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ.कृष्ण मिड्ढा उनका उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। मौका था राजधानी युवा संसद की ओर से आयोजित हरियाणा युवा संवाद का। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की वीरवार को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण अध्यक्षता करेंगे।

हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने ‘हरियाणा युवा संवाद’ को दूरदर्शी, विचारोत्तेजक और नवाचारी प्रयोग बताते हुए इसकी आयोजक संस्था राजधानी युवा संसद को बधाई दी। नवरात्रों के अवसर पर मां दुर्गा को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विधान सभा का यह सदन कोई साधारण मंच नहीं है। यहां संविधान, संवाद और संवेदना का संगम होता है। यहां राज्य के भविष्य निर्माण का सपना बुना जाता है और उसे पूरा किया जाता है। यह विचार-विमर्श का स्थान होने के साथ-साथ भविष्य के लिए नीतियों की प्रयोगशाला है। अगर भविष्य को देखना है, तो युवाओं की आंखों में झांकिए। देश को बदलना है, तो युवाओं के दिल में झांककिए। उन्होंने डिजिटलाइजेशन का समर्थन करते हुए कहा कि की-बोर्ड में दुनिया बदलने की ताकत है।

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि आज भारत की औसत उम्र 29 साल है। इसका मतलब है कि आज का भारत युवा है, जोश में है, और बहुत कुछ कर गुजरने को तैयार है। युवाओं को सिर्फ नौकरियों के पीछे भागने की बजाय रोजगार पैदा करने वाले बनना चाहिए। सोशल मीडिया पर शिकायत करने की बजाय समाज को बदलने के लिए आगे आएं।

हरियाणा विधान सभा में दो दिवसीय हरियाणा युवा संवाद शुरू , मंत्रियों के अंदाज में सवालों के जवाब देते नजर आए विद्यार्थी

कार्यक्रम को विधायक गीता भुक्कल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, लेकिन हमें अच्छा नेता बनने से पहले अच्छा इंसान बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे युवाओं के राजनीति में आने से समाज में नेताओं के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। बेटियों की उपलब्धियों को समाज का गौरव और मूल्य समझना होगा।

राजधानी युवा संसद के सह संस्थापक एडवोकेट जय सैनी और एडवोकेट ईशा कपूर ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 60 प्रतिभागियों का चयन किया है। इन सभी युवा प्रतिभागियों ने हरियाणा के विकास पर रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। विधान सभा सदन में हो रही इस चर्चा के लिए 2 विषय रखे गए हैं। पहला, हरियाणा के विकास में डिजिटलाइजेशन की भूमिका इस पर चर्चा करते हुए युवाओं ने 21वीं सदी में ई-गवर्नेंस और ई-साक्षरता को बढ़ावा देने पर विचार रखे। हरियाणा में डिजिटल अवसंरचना के विकास और विस्तार की रणनीति, सरकारी सेवाओं के डिजिटलाइजेशन द्वारा प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए नवाचारी पहल, डिजिटल अंतर को कम करने और सूचना प्रौद्योगिकी तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के उपाय, स्मार्ट शहरों और डिजिटल गांवों की अवधारणा का क्रियान्वयन आदि विषयों पर चर्चा हुई।

दूसरा विषय, प्रगतिशील हरियाणा के लिए महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने संबंधी रहा। इसके अंतर्गत विकास के स्तंभ के रूप में लैंगिक समानता पर चर्चा हुई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए वर्तमान नीतियों का मूल्यांकन और सुधार हेतु सुझाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार में लैंगिक असमानताओं को दूर करने के लिए कार्य योजना, आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और भेदभाव उन्मूलन पर भी युवाओं ने विचार रखे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X