Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यपाल ने आठ वर्षीय पर्वतारोही आर्यन व उसके परिवार को बधाई दी।

Updated on Thursday, June 12, 2025 20:10 PM IST

 
चंडीगढ़, 12 जून 2025 - हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से गुरुवार को राजभवन में आठ वर्षीय पर्वतारोही आर्यन ने अपने परिवार के साथ मुलाकात की। आर्यन ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने ‘नशा मुक्त हरियाणा और नशा मुक्त भारत’ के अभियान के तहत ‘नशा छोड़ों आगे बढ़ो आर्यन की सुनो‘ के नारे के साथ 14 मई 2025 को अपने परिवार के साथ 5,364 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई पूरी की और वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने इस महान उपलब्धि के लिए आर्यन को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने आर्यन की प्रशंसा करते हुए कहा, “इतनी कम उम्र में आपने असंभव को संभव कर दिखाया है। आपका यह प्रयास न केवल युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि आपकी उपलब्धि हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

आर्यन ने बताया कि उन्होंने इससे पहले हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी ‘करोह पीक’, शिवालिक रेंज की सबसे ऊंची चोटी ‘चूड़धार’, विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क ‘खारदुंग ला’, और ‘भृगु झील’ की चढ़ाई भी सफलतापूर्वक पूरी की है। उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्य साझा करते हुए कहा कि वह बड़े होकर भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

राज्यपाल ने आर्यन के साहस, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति की भावना की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप इसी प्रकार नई ऊंचाइयां हासिल कर हरियाणा और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करोगे।
आर्यन हरियाणा की प्रसिद्ध पर्वतारोही पद्यश्री से सम्मानित श्री ममता सौदा जी के बेटे हैं। इन्होंने भी 2010 में माउंट एवरेस्ट को फतह किया। वर्तमान में हरियाणा पुलिस सेवा में कार्यरत है। मुलाकात के दौरान आर्यन के पिता श्री राजीव कुमार भी मौजूद रहे।  
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X