Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

5 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाये पूरा : मुख्यमंत्री

Updated on Tuesday, April 01, 2025 18:28 PM IST

चण्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी एक  विशेष अभियान चलाकर इस सम्बन्ध में टेंडर आदि की सभी प्रक्रियाएं 15  दिनों के अंदर पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी मानसून से पहले सभी सड़कों की  मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री आज चण्डीगढ़ में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद थे।

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर  मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब सड़कों को चिह्नित कर 15  दिन के भीतर मरम्मत कार्य शुरू करवाना सुनिश्चित किया जाये  ताकि आमजन को राहत प्रदान की जा सके।  इसके अतिरिक्त, पांच ज़िलों में जिला परिषद् को स्थानांतरित की गई सभी सड़कों की रिपेयर और  मरम्मत भी तय समय सीमा में पूरी करवाई जाये।  साथ ही, मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाये।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत के सम्बन्ध में कोई कोताही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़कों की मरम्मत के सम्बन्ध में कोई कोताही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधान सभा बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि आगामी 6 महीने में हरियाणा प्रदेश की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।  इसके बाद प्रदेश में  एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मेन्टेन की जा रही सड़कों को 12  फुट से 18  फुट करने की दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए। सड़कों पर बढ़ते हुए यातायात को देखते हुए यह अत्यंत जरूरी है। साथ ही, प्रदेश की सभी मंडियों के अंदर की सड़कों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि मंडी में फसल  लेकर आने वाले किसानों को कोई दिक्कत न हो।

बैठक में बताया गया है हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मेन्टेन की जा रही 4313  सड़कों में से 465  सड़कें 18  फुट की हैं।  34  अन्य सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।  इसके अतिरिक्त, 118  किलोमीटर की 35 सड़कें के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है।  

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करे कि सभी घोषणाएं तय समय सीमा में पूरी हो।  इसके लिए सभी सम्बंधित विभाग बेहतर तालमेल कर कार्य करें  जिससे विकास कार्यों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बजट में की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग योजना बनाकर तय समय सीमा में तेज गति से कार्य करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने पिंजौर में स्थापित सेब मंडी, गुरुग्राम में स्थापित की जाने वाली फूल मंडी, गन्नौर में स्थापित की जा रही इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्किट, अटल किसान मज़दूर कैंटीन सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा, कृषि निदेशक श्री राज नारायण कौशिक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री  राजेश जगपाल हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री मुकुल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X