प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी रहे स्वर्गीय श्री बाल कृष्ण बंसल जी की स्मृति में उनकी चौथी पुण्य तिथि पर उनकी पत्नी श्रीमती राजबाला बंसल द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन अपने निवास स्थान ( कोठी न0 913, सेक्टर 7, पंचकूला ) में किया गया। 17 अगस्त से 23 अगस्त तक हुई इस कथा का वाचन कथा वाचक परम पूज्य श्री गणेशानंद शास्त्री जी ने अपने मुखारविंद से किया।