हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में भिवानी जिले में मनीषा की मौत का मामला गूंजेगा। कांग्रेस द्वारा मनीषा मामले में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा मनीषा हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश जारी किए हैं। वहीं इससे पहले, नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मनीषा की संदिग्ध माैत को लेकर सरकार, पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े गए।