Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीआईएसएफ ने Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया

Updated on Monday, September 15, 2025 19:19 PM IST

 

 

चंडीगढ़, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) के अंतर्गत आने वाले मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम Mpower के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर इसे तीन वर्षों के लिए बढ़ाया है। यह विस्तार सीआईएसएफ और MPower द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल, प्रोजेक्ट मन के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है।

सीआईएसएफ ने Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया

पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय सीआईएसएफ यूनिट के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान, समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से प्रवीण शेख, प्रेसिडेंट Mpower और सुधा सेंथिल, वाइस प्रेसिडेंट संरक्षिका ने हस्ताक्षर किए। प्रोजेक्ट मन के लिए प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर सीआईएसएफ और Mpower ने नवंबर 2024 में एक वर्ष के लिए हस्ताक्षर किए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 75,000 से अधिक सीआईएसएफ  कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं का लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13  सीआईएसएफ सेक्टरों में 23 Mpower परामर्शदाताओं/चिकित्सीय मनोवैज्ञानिकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। समझौता ज्ञापन के विस्तार के साथ परामर्शदाताओं की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी और सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदाबाद, प्रयागराज, भोपाल/इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर और कोचीन सहित अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मन के लाभों को व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य पर बने नकारात्मक दृष्टिकोण को कम करना, समय पर सहायता प्राप्त की आदत को प्रोत्साहित करना, भावनात्मक मजबूती और चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाना, दूरस्थ या संवेदनशील स्थानों पर भी देखभाल की सुविधा सुनिश्चित करना और अनुपस्थिति, थकान और दीर्घकालिक मानसिक समस्याओं को कम करने में मदद करना शामिल है। इस अवसर पर राजविंदर सिंह भट्टी, महानिदेशक सीआईएसएफ भी मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X