Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली को बनाएं जन आंदोलन- नायब सिंह सैनी

Updated on Wednesday, September 17, 2025 16:52 PM IST

 

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली को अब जनआंदोलन बनाना चाहिए। इस संकल्प को लेकर जनभागीदारी के साथ हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने यह बात बुधवार की सुबह रोहतक में मानसरोवर पार्क के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ड्रग फ्री हरियाणा थीम को लेकर आयोजित नमो मैराथन में पहुंचे युवाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने अल सुबह रोहतक में स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। नमो मैराथन से पहले उन्होंने मानसरोवर पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली को बनाएं जन आंदोलन- नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में किया स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण कर नमो मैराथन को दिखाई झंडी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, आज का दिन - समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना का उत्सव

 

नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नमो मैराथन में उमड़ी युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन, समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना का उत्सव है। प्रधानमंत्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। साधारण पृष्ठभूमि से असाधारण नेतृत्व की जीवन यात्रा हम सबके लिए प्रेरणा है। हमें ऐसे ऊर्जावान व्यक्तित्व पर गर्व है जिनके लिए नेतृत्व पद नहीं बल्कि सेवा, त्याग और ईमानदारी है। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है और वैश्विक मंच पर देश को नई पहचान मिली।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कार्य किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने नमो मैराथन को नशामुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को नशे से दूर कर खेल और फिटनेस की ओर ले जाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

 

उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण को धरती मां के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा का संकल्प बताया। इससे पहले उन्होंने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया स्वच्छ भारत मिशन आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X