Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए नायब सरकार दृढ़ संकल्पित : गौरव गौतम

Updated on Saturday, September 13, 2025 17:37 PM IST



चंडीगढ़,  हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समापन होगा। ये बातें श्री गौतम ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा विधायक कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव एवं सेवा पखवाड़ा के प्रदेश सह संयोजक राहुल राणा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, नमो युवा रन के प्रदेश संयोजक आदित्य धनखड़, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत समाज सेवा और जनजागरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे। इनमें नमो युवा रन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और एक पेड़ मां के नाम  जैसे अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण पूरे विश्व की एक गंभीर चुनौती है, जिसका समाधान जनभागीदारी से ही संभव है, इसीलिए पखवाड़ा अवधि में पूरे प्रदेश में पौधारोपण किया जाएगा और इसमें प्रदेशवासियों की अहम भागीदारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि 21 सितंबर को कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में नशे के खिलाफ नमो युवा रन  कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गुरुग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल इस युवा दौड़ में शामिल होंगे। प्रदेश के लगभग 7500 युवा इस आयोजन में भाग लेकर नशामुक्त समाज का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि हरियाणा पूरी तरह से नशामुक्त बने और यह युवा रन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है, जहां आवेदन करने पर फसल खराबे का मुआवजा शीघ्र मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित खेल मैदानों को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए अब तक 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं और शीघ्र ही 500 नई नर्सरियां भी शुरू की जाएंगी। इन नर्सरियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खिलाड़ियों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई है।
एक प्रश्न का उत्तर देते हुए गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर मजबूत हुआ है। भारत-पाक एशिया कप क्रिकेट मैच को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “भारत की टीम हर हाल में विजयी होगी, क्योंकि भारत ने हर क्षेत्र में पाकिस्तान को परास्त किया है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल औपचारिक आयोजन करना नहीं है, बल्कि जनता को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के महाअभियान से जोड़ना है। हरियाणा सरकार और भाजपा मिलकर इस अभियान को सफल बनाएगी, ताकि प्रदेश के हर नागरिक को समाज सेवा का महत्व समझ आए और युवा वर्ग सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X