Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: 20 स्मारकों के संरक्षण पर खर्च होंगे 95.17 करोड़ रूपये

Updated on Tuesday, September 16, 2025 17:08 PM IST

 
 
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाडा अभियान के तहत विरासत व पर्यटन विभाग 20 राज्य संरक्षित स्मारकों के संरक्षण, संवर्धन पर 95 करोड 17 लाख रूपए खर्च करेगा। इसकी शुरूआत 18 सितंबर को पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा बावडियों, मकबरों व महलों के शहर नारनौल से करने जा रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बडी राशि स्मारकों के संरक्षण, संवर्धन व सौंदर्यीकरण पर खर्च की जा रही है।
 
आज यहां जानकारी देते हुए विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि विरासत व पर्यटन विभाग 18 सितंबर को सेवा पखवाडा अभियान के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के साथ मिलकर ऐतिहासिक स्मारकों व टूरिस्ट काम्प्लेक्सों में कार्यक्रमों की श्रृृंखला की शुरूआत करेगा। अभियान की शुरुआत रविवार को चोर गुंबद, नारनौल से महेंद्रगढ जिला के 9 राज्य संरक्षित स्थलों व सात अन्य जिलों के 11 संरक्षित स्थलों के जीर्णोद्धार कार्य से होगी। इसी दिन प्रदेश के 75 स्मारकों पर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें स्कूल, कालेज के युवा जूनियर, सीनीयर श्रेणी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 33 स्मारकों व 42 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों की विशेष सफाई का अभियान भी रविवार से शुरू होगा।
 
विरासत नगरी नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर खर्च होंगे 47 करोड रूपए
पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि नारनौल में शोभा सागर के जीर्णोद्धार पर 7 करोड 43 लाख 53 हजार रूपए, मिर्जा अलीजान की बावली के जीर्णोद्धार पर 5 करोड 35 लाख 21 हजार रूपए, मुकुंदपुरा बावली के जीर्णोद्धार पर 6 करोड 96 लाख 13 हजार रूपए, पीर तुर्कमान के जीर्णोद्धार पर 3 करोड 34 लाख 72 हजार रूपए, टिपोलिया गेट के जीर्णोद्धार पर 3 करोड 68 लाख 47 हजार रूपए, बीरबल का छत्ता के जीर्णोद्धार पर 2 करोड 55 लाख 58 हजार रूपए, बावली पालिटेक्निक के जीर्णोद्धार पर 7 करोड 54 लाख 63 हजार रूपए व महेंद्रगढ के किला इस्लामपुरा के जीर्णोद्धार पर 8 करोड 99 लाख 50 हजार रूपए व चोर गुंबद नारनौल के जीर्णोद्धार पर 1 करोड 20 लाख 24 हजार रूपए खर्च किए जा रहे हैं।
 
7 जिलों में 11 स्मारकों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 48 करोड रूपए
कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि कैथल के भाई की बावली के जीर्णोद्धार पर 4 करोड 46 लाख 46 हजार रूपए, जींद के किला जफरगढ के जीर्णोद्धार पर 5 करोड 52 लाख 72 हजार रूपए व सफीदों किला के जीर्णोद्धार पर 6 करोड 78 लाख 35 हजार रूपए, भिवानी के लोहारू किला के जीर्णोद्धार पर 5 करोड 43 लाख 6 हजार रूपए, गुरूग्राम के सोहना में लाल गुंबद के जीर्णोद्धार पर 6 करोड 77 लाख 66 हजार रूपए व बादशाहपुर बावली के जीर्णोद्धार पर 4 करोड 25 लाख 56 हजार रूपए, फरीदाबाद के रानी की छतरी के जीर्णोद्धार पर 1 करोड 32 लाख 53 हजार रूपए, नूंह के देहरा मंदिर के जीर्णोद्धार पर 5 करोड 32 लाख 30 हजार रूपए व तावडू के गुंबद परिसर के जीर्णोद्धार पर 1 करोड 50 लाख रूपए, फर्रूखनगर के शीशमहल के जीर्णोद्धार पर 4 करोड 54 लाख 30 हजार रूपए, पलवल के मानपुर स्थित ऐतिहासिक केसुरिया खेडा के जीर्णोद्धार पर 2 करोड 16 लाख 81 हजार रूपए खर्च किए जा रहे हैं।
 

 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X