Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महर्षि मार्कण्डेय की सांस्कृतिक-धार्मिक धरोहर को मिलकर संजोएंगे हरियाणा -बाली

Updated on Monday, September 15, 2025 19:01 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा है कि महर्षि मार्कण्डेय की कर्मभूमि रहे हरियाणा और बाली की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों को मिलकर संजोया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाली के राज्यपाल आई यान कोस्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विचारों में समानता होने के नाते बडी संभावना है कि जल्द ही कुरूक्षेत्र में महर्षि मार्कण्डेय के नाम से सांस्कृतिक केंद्र स्थापना को लेकर प्रस्ताव में तेजी आए। बाली संसद व प्रांतीय सदन के जनप्रतिनिधियों को यह जानकार अच्छा लगा कि हरियाणा के राखीगढी और अग्रोहा सिंधु सरस्वती सभ्यता के बडे महानगर दुनिया के व्यापारिक मार्गों में अहम स्थान रहे हैं।
महर्षि मार्कण्डेय की सांस्कृतिक-धार्मिक धरोहर को मिलकर संजोएंगे हरियाणा -बाली
पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने उबुद प्रिंस व सांसद से की शिष्टाचार भेंट
हरियाणवां की सांस्कृतिक धरोहर व समृद्ध विरासत पर हुई विस्तृत चर्चा
 
सोमवार को पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा बाली के सांस्कृतिक केंद्र कहे जाने वाले उबुद के प्रिंस व सांसद तजोकार्डा गेडा अस्मारा पुत्रा के दोपहर भोज के निमंत्रण पर उनके आधिकारिक निवास पर पहुंचे तथा शिष्टाचार भेंट की। उबुद प्रिंस तजोकार्डा ने कहा कि बाली में बच्चा-बच्चा रामायण, महाभारत का पाठ करता है और उन्हें सभी पात्रों की जानकारी हैं। उबुद प्रिंस ने अपने महल का दौरा करते हुए दिखाया कि कैसे रामायण, महाभारत की कहानियों का यहां दीवारों पर  चित्रण किया गया है और यह बाली द्वीप में अक्सर स्थानों पर मिल जाएगा। उन्होंने बाली, इंडोनेशियों की संस्कृति पर लिखित पुस्तक हरियाणा के कैबिनेट मंत्री को भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा और बाली के मध्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों में बडी समानता हैं। महर्षि मार्कण्डेय द्वारा कुरूक्षेत्र के शाहबाद में की गई तपस्या से लेकर बाली मेें मदर टेंपल की स्थापना करते हुए दोनों को हमेशा के लिए जोड दिया था। इन संबंधों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर्यटन और विरासत के मामले में दुनिया के मानचित्र पर अपने स्थान को मजबूत बना रहा है, क्योंकि सिंधु सरस्वती सभ्यता के सबसे पुराने महानगर राखीगढी में उत्खनन के दौरान जो साक्ष्य मिलें हैं, वो पूरी दुनिया की मानव सभ्यता की समझ को मजबूत कर रहे हैं। इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन की नगरी अग्रोहा भी दुनिया के व्यापारिक मार्ग पर महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जिसके संबंध में निरंतर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में ऐतिहासिक महलों, बावडियों और मकबरों की बदौलत मजबूत विरासत के तौर पर समृद्ध है। उन्होंने उबुद प्रिंस तजोकार्डा गेडा अस्मारा पुत्रा को अंतरराष्टीय गीता जयंती महोत्सव पर कुरूक्षेत्र में 25 नवंबर से शुरू हो रहे आयोजन के लिए आमंत्रित भी किया। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X