Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

‘इनेलो सेवक’ एप बनेगा जन समस्या समाधान का विकल्प: अभय चौटाला

Updated on Tuesday, September 16, 2025 17:37 PM IST

चंडीगढ़। जन समस्याओं के समाधान को लेकर इनेलो ने बड़ी पहल की है। अब आम जनता मोबाइल एप के जरिये सीधे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला को अपने शिकायतें व जन समस्याएं भेज सकेंगे। मंगलवार को इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने इनेलो सेवक एप को लांच किया। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सेवक एप जन समस्या समाधान का बड़ा विकल्प बनेगा।

मंगलवार को एमएलए हॉस्टल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सेवक एप के जरिये लोग सीधे मुझसे जुड़ सकेंगे, जिसमें लोग अपनी समस्याओं के बारे में बताएंगे। इसके बाद इनेलो की ओर से जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को लिखा जाएगा और समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। एप पर आने वाली शिकायतों का डाटा हर 15 दिन बार मीडिया को भी जारी किया जाएगा। अभय चौटाला ने आरोप लगायाकि सरकार द्वारा सीएम विंडो की शुरुआत की गई थी, सीएम विंडो के जरिये लोगों को गुमराह किया गया, इससे किसी को न्याय नहीं मिला। मगर हम इनेलो सेवक एप के जरिये जनता को न्याय दिलाएंगे।

‘इनेलो सेवक’ एप बनेगा जन समस्या समाधान का विकल्प:अभय चौटाला
अभय का आरोप,2024 में बाबू-बेटे ने दिया जनता को धोखा
2019 में यमुना पार का नारा देने वालों ने बनवाई भाजपा सरकार
25 सितंबर को देवीलाल के सम्मान दिवस पर रोहतक में होगी रैली


पत्रकारवार्ता के दौरान अभय चौटाला ने कहाकि 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाले चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस पर युवा संकल्प लेंगे कि जब तक राज में बदलाव नहीं होगा तब तक वे लड़ाई लड़ेंगे। अभय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक साल के भाजपा शासन से लोग ऊब चुके हैं,क्योंकि विपक्ष पूरी तरह खत्म हो चुका है और लोग सरकार के गलत फैसलों की वजह से मायूस हैं। जनता का आरोप है कि बाबू-बेटा (भूपेंद्र हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा) ने जनता को धोखा दिया।
उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा 40 पर आ गईं थी, लेकिन 10 लोग चौधरी देवीलाल का नाम लेकर जीत कर आए। वो लोग भाजपा को बाहर करने की बात करते थे, लेकिन भाजपा को समर्थन देकर सरकार बनाई अब अब उन लोगों को जनता ने बाहर कर दिया। अभय ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा ने जानबूझकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया और जीतने वाले उम्मीदवारों की टिकट भी कटवाई। चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने जानबूझकर कांग्रेस के 9 और उम्मीदवार हरवाए और भाजपा की मदद की। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X