Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में डेढ़ दशक बाद होंगे ओलंपिक गेम्स

Updated on Tuesday, September 16, 2025 17:45 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा में करीब 15 साल बाद राज्य में हरियाणा ओलंपिक गेम्स आयोजित होने जा रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) के अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र मीनू बेनीवाल और प्रधान महासचिव व कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर गेम्स की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

हरियाणा में डेढ़ दशक बाद होंगे ओलंपिक गेम्स


पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवंबर महीने में गेम्स कराने पर सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री खुद हरियाणा ओलंपिक गेम्स का उद्घाटन करेंगे। खेलों में फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए हरियाणा ओलंपिक संघ ने बड़ा निर्णय लिया है। अब खिलाडिय़ों को मिलने वाले खेल सर्टिफिकेट पर उनके माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि अंकित होगी। इससे प्रमाण पत्र के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जाएगी और वास्तविक खिलाडिय़ों को ही लाभ मिलेगा।
पंवार ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत 75 गांवों में व्यायामशालाएं शुरू की जाएंगी। सिर्फ व्यायामशालाएं ही नहीं, बल्कि 75 गांवों में इंडोर स्टेडियम बनाने की दिशा में कदम बढ़ेंगे।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने कहा कि करीब 15 साल बाद होने जा रहे हरियाणा ओलंपिक गेम्स से युवाओं में खेलों के प्रति नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से राज्यभर के खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता का बड़ा मंच मिलेगा और उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में होने जा रहे इस आयोजन को लेकर खिलाडिय़ों और खेल संघों में उत्साह है। नवंबर में प्रस्तावित हरियाणा ओलंपिक गेम्स न केवल खेल जगत का बड़ा उत्सव होंगे, बल्कि यह आयोजन राज्य सरकार की खेलो हरियाणा-बढ़ो आगे’ की सोच को भी मजबूती देगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X